2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Clove Oil Benefits: जानिए लौंग के तेल से होने वाले कई फायदों के बारे, जिसमें छिपा है सेहत और खूबसूरती का राज

Clove Oil Benefits: लौंग का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग के तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साथ ही सेहत और स्किन दोनों के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ये सेहत और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 17 May 2022, 1:44 PM IST

Clove Oil Benefits: जानिए लौंग के तेल से होने वाले कई फायदों के बारे, जिसमें छिपा है सेहत और खूबसूरती का राज

Health benefits of Clove Oil Laung ke tel ke fayde

Clove Oil Benefits: लौंग का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग के तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साथ ही सेहत और स्किन दोनों के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ये सेहत और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। दांत के दर्द को दूर करने में लौंग का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही ये सिर दर्द, तनाव से राहत और मुहांसों से राहत दिलाने में मदद करता है। लौंग का तेल एलर्जी और इंफेक्शन दूर करके स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। लौंग का तेल कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते है लौंग के तेल से मिलने वाले फायदे के बारे में

लौंग के तेल के फायदे

1. दांत दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
दांत दर्द से राहत दिलाने में लौंग का तेल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग में एनाल्जेसिक गुण के गुण पाए जाते है, जो दांत दर्द की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही लौंग के तेल दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन को कम करने में फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: खैर की छाल के है कमाल के फायदे, मुंह के छालों को दूर करने में करता है मदद

2. तनाव दूर करने में फायदेमंद
तनाव दूर करने में लौंग का तेल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग के तेल में यूजेनॉल के गुण पाए जाते है, जिसमे एंटी स्ट्रेस गुण होते हैं, जो तनाव को दूर करने में मदद करते है। लौंग के तेल से बॉडी पर मालिश करने से तनाव दूर होता है और दिमाग शांत हो जाता है।

3. दाग-धब्बे दूर फायदेमंद
दाग-धब्बे दूर में लौंग का तेल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग के तेल में पाए जाने वाले गुण स्किन की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये मुंहासे की समस्या और दाग-धब्बे को दूर करने में मदद करता है। जिससे स्किन पर ग्लो आती है।
यह भी पढ़े: सौंफ और शहद से मिलते है ये बेहतरीन फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है मददगार

4. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने में लौंग का तेल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग के तेल शरीर को वायरस, बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होती है। लौंग इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल