9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइकिल चलाने से यह होते हैं फायदे, हृदय, शुगर और तनाव दूर करने में मददगार

साइकिल चलाने से यह होते हैं फायदे, ह्रदय, शुगर और तनाव दूर करने में मददगार

2 min read
Google source verification
साइकिल चलाने से यह होते हैं फायदे, हृदय, शुगर और तनाव दूर करने में मददगार

साइकिल चलाने से यह होते हैं फायदे, हृदय, शुगर और तनाव दूर करने में मददगार

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या में काफी बदलाव आए हैं। इस कारण वे अपनी सेहत पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। क्योंकि कई रोग उन्हें घेर लेते हैं।ऐसे में साइकिल चलाना वह उपाय है। जिसके माध्यम से व्यक्ति फिट रहने के साथ ही कई बीमारियों से बच सकता है।

ह्रदय के लिए फायदेमंद साइकिल चलाना-

साइकिल चलाने से आपका ह्रदय काफी तेज गति से धड़कता है। यह ह्रदय के लिए एक्सरसाइज का काम करता है। जो लोग कुछ काम नहीं करते हैं, उन्हें साइकिल चलाना चाहिए। साइकिल चलाना स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए काफी फायदेमंद है।

स्टेमिना बढ़ाती है साइकिल-

साइकिल चलाने से व्यक्ति का स्टेमिना बढ़ता है।साइकिल चलाने से व्यक्ति का पसीना निकलता है और उसके शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है।

तनाव को दूर करती है साइकिल-

आप मानसिक तनाव से घिरे हुए हैं, तो साइकिल चलाना आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। साईकिल चलाने के साथ ही किसी प्रकार का खेल खेलना भी तनाव को दूर करता है। इसलिए जितना हो सके साइकिल चलाना चाहिए और साइकिल भी स्वच्छ और साफ वातावरण में सुबह के समय चलाना काफी सेहतमंद रहेगा।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद-

साइकिल के कारण व्यक्ति को पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। जो मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे शरीर का हर हिस्सा टोन होता है और आपकी मांसपेशियां भी मजबूत होती है ।बच्चे अगर नियमित साइकिल चलाएं तो उनकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत और शरीर लचीला बनता है।इसी के साथ उनकी एरोबिक फिटनेस भी बढ़ती है।

शुगर करता है नियंत्रित-

साइकिल चलाने से व्यक्ति अपनी शुगर को नियंत्रित करता है। साइकिल चलाने से शुगर से जुड़े रोग जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, त्वचा रोग, नेत्र रोग, किडनी तथा अन्य प्रकार के रोगों से भी फायदा मिलता है। क्योंकि साइकिल चलाने से कोशिकाओं में स्थित ग्लूकोस खत्म हो जाता है। इससे रक्त में उपस्थित ग्लूकोस को कोशिकाएं अवशोषित कर के उपयोग करने वाली ऊर्जा में परिवर्तित करती है। जिससे व्यक्ति का शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

वजन कम करने में मददगार-

अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते है। तो साइकिल चलाने से बढ़िया कोई उपाय नहीं है। यह कैलोरी जलाने के लिए बहुत मददगार होती है। यदि कोई व्यक्ति 10 मील प्रति घंटे की गति से साइकिल चलाता है तो वह 1 घंटे में 260 कैलोरी कम कर लेता है। साइकिल चलाने से जांघों और नितंबों के सामने की मांसपेशियों को भी एक्सरसाइज करने में मदद मिलती है।