
पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना इस तरह करें मूंगफली का सेवन,महाराणा भुपाल चिकित्सालय में कोरोना की जांच करवाने लगी कतारें,महाराणा भुपाल चिकित्सालय में कोरोना की जांच करवाने लगी कतारें,महाराणा भुपाल चिकित्सालय में कोरोना की जांच करवाने लगी कतारें,पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना इस तरह करें मूंगफली का सेवन,पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना इस तरह करें मूंगफली का सेवन
वैसे तो मूंगफली का उपयोग हर घर में होता है। लेकिन इसके क्या क्या फायदे हैं और किस प्रकार इसका सेवन करना चाहिए, यह बहुत कम लोगों को पता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूंगफली का सेवन करने से किस तरह आप अपनी पेट की चर्बी को घटा सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि मूंगफली के दानों को किस तरह पानी में भिगोकर सेवन करने से आपके पेट की चर्बी कम होगी। क्योंकि मूंगफली का सेवन वैसे तो अधिकतर ठंड के मौसम में किया जाता है। क्योंकि यह गर्म होती है। लेकिन इसे पानी में भिगो देने से इसकी गर्मी कम हो जाती है और यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है और गर्मी में भी इसका सेवन किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। इसी के साथ इसमें विटामिन बी, कांपलेक्स, विटामिन बी 6, विटामिन बी 9, पैंटोथैनिक एसिड, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो आपके शरीर को काफी ऊर्जा प्रदान करते हैं ।इसलिए मूंगफली का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
मूंगफली का गर्मी में सेवन करने के लिए आप रात को मूंगफली भिगोकर रख दें। सुबह इसे पानी से निकालकर खाएं। इससे आपको कई फायदे होंगे। इस प्रकार मूंगफली खाने से आपका मेटाबॉलिज्म रेट तेज होगा और आपको एनर्जी मिलने के साथ ही पेट की चर्बी भी कम हो जाएगी।
मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जो कब्ज, एसिडिटी और पेट संबंधी रोगों से भी छुटकारा दिलाता है। इसलिए मूंगफली का सेवन करना चाहिए।
मूंगफली में दूध की तरह कैल्शियम भी होता है। इसलिए यह हड्डियों को मजबूत करने में काफी सहायक रहता है। अगर आपके शरीर में कमजोरी है, आप थोड़ा बहुत चलने में ही थक जाते हैं। तो आपको मूंगफली का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी।
मूंगफली का सेवन करने से खून की कमी भी दूर होती है। जिन महिलाओं को खून की कमी यानी एनीमिया है। उन्हें भीगी हुई मूंगफली के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। इससे आयरन की कमी पूरी होगी।
मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका सेवन करने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है। इसलिए आप मूंगफली को गुड़ के साथ खाएं। इससे आपको कई लाभ होंगे और कई बीमारियां भी आपसे दूर रहेगी।
Published on:
20 Apr 2021 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
