
Medical Miracle in Canada! Tooth-Based Eye Surgery Restores Sight
Tooth-in-eye surgery : कनाडा के डॉक्टरों ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसने दृष्टिहीनों के लिए नई उम्मीद जगा दी है। उन्होंने दस साल से दृष्टिहीन महिला गेल लेन की ‘टूथ-इन-आई’ सर्जरी (Tooth-in-eye surgery) की है। दावा किया जा रहा है कि महिला जल्द फिर दुनिया देख सकेगी। वैंकूवर के माउंट सेंट जोसेफ अस्पताल में की गई विशेष सर्जरी में महिला के दांत का इस्तेमाल कर उसकी आंखों के लिए लेंस तैयार किया गया। कनाडा में अपने किस्म की यह पहली सर्जरी है।
डॉक्टरों का कहना है कि यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिनकी आंख की बाहरी सतह खराब हो चुकी है, लेकिन रेटिना और ऑप्टिक नर्व स्वस्थ हैं। सर्जरी करने वाली टीम में शामिल डॉ. ग्रेग मोलोनी के मुताबिक यह प्रक्रिया इतनी दुर्लभ है कि कई नेत्र सर्जनों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं होती। इसमें रोगी के दांत से लेंस बनाकर आंख में प्रत्यारोपित किया जाता है। इससे नया कॉर्निया बनाया जा सकता है।
प्रक्रिया के दो चरण
डॉक्टरों ने प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की। पहले महिला का एक दांत निकाला। आकार देकर उसमें प्लास्टिक लेंस डाला गया। दांत तीन महीने के लिए महिला के गाल की त्वचा में प्रत्यारोपित किया गया, ताकि उसमें टिश्यू विकसित हो सकें। महिला की आंख की ऊपरी सतह को हटाकर उसकी जगह गाल की स्किन का ग्राफ्ट लगाया गया, जो कॉर्निया का काम करेगा।
डॉक्टरों के मुताबिक यह सर्जरी सिर्फ उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनकी दृष्टि गंभीर कॉर्नियल ब्लाइंडनेस के कारण प्रभावित हुई है। सर्जरी के बाद महिला ने कहा, मैंने 10 साल से खुद को नहीं देखा। अगर फिर से देख सकूं तो यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी।
ऊपरी सतह को हटाकर उसकी जगह गाल की स्किन का ग्राफ्ट लगाया गया, जो कॉर्निया का काम करेगा।
Published on:
04 Mar 2025 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
