
Vinod Kambli diagnosed with brain clots
Vinod Kambli diagnosed with brain clots : पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत में गिरावट की खबर ने उनके प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है। सोमवार को उन्हें मस्तिष्क में खून के थक्कों (Brain clots) की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांबली को urinary infection और मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत के बाद ठाणे जिले के कल्हेर स्थित अस्पताल ले जाया गया।
कांबली (Vinod Kambli) का इलाज कर रहे डॉ. विवेक त्रिवेदी ने बताया कि जांच के बाद मस्तिष्क में क्लॉट्स (Brain clots का पता चला। उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है, और मंगलवार को कुछ और मेडिकल परीक्षण किए जाएंगे। अस्पताल के प्रबंधन प्रभारी एस. सिंह ने घोषणा की है कि कांबली को जीवनभर मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।
52 वर्षीय कांबली (Vinod Kambli) को अस्पताल तक पहुंचाने में उनके एक प्रशंसक की अहम भूमिका रही, जो इस अस्पताल के मालिक भी हैं।
कांबली (Vinod Kambli) का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षों में खराब रहा है। 2013 में उन्होंने दो हार्ट सर्जरी कराई थी, जिसमें उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर ने आर्थिक मदद की थी।
महीने की शुरुआत में कांबली मुंबई के शिवाजी पार्क में अपने कोच रमाकांत आचरेकर की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में दिखे थे। इस दौरान उनकी सेहत सामान्य नहीं लग रही थी।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों कपिल देव और सुनील गावस्कर ने कांबली (Vinod Kambli) की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। 1983 विश्व कप विजेता टीम के इन सदस्यों ने कांबली को पुनर्वास सहायता प्रदान करने की पेशकश की है।
कांबली (Vinod Kambli) ने हाल ही में खुलासा किया था कि वे पिछले एक महीने से पेशाब से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मुझे पेशाब की समस्या थी, जिसके कारण मैं गिर पड़ा। मेरा बेटा, जीसस क्रिस्टियानो, मुझे उठाने आया। मेरी पत्नी और 10 साल की बेटी ने भी मेरी मदद की। डॉक्टर ने मुझे तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। मुझे तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा।”
कांबली (Vinod Kambli) के कठिन समय में उनके चाहने वाले और साथी क्रिकेटर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियां भी इस मुश्किल समय में उनके समर्थन में आगे आ रही हैं।
विनोद कांबली की यह स्थिति उनके प्रशंसकों और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक भावनात्मक झटका है। सबकी नजरें उनकी सेहत में सुधार पर टिकी हैं।
मस्तिष्क में रक्त के थक्के बनने की स्थिति को ब्रेन क्लॉट्स कहते हैं। ये थक्के मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर देते हैं, जिससे मस्तिष्क के उस हिस्से में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है। नतीजतन, मस्तिष्क कोशिकाएं ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से वंचित रह जाती हैं और क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। यह स्थिति स्ट्रोक का एक प्रमुख कारण है।
ब्रेन क्लॉट्स के लक्षण अचानक और गंभीर हो सकते हैं। इनमें शामिल हो सकते हैं:
ब्रेन क्लॉट्स का उपचार रोगी की स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है। कुछ सामान्य उपचार विकल्पों में शामिल हैं:
Updated on:
24 Dec 2024 11:10 am
Published on:
24 Dec 2024 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
