28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Best Walking by Running :- रनिंग से बेस्ट है वॉकिंग, शरीर के लिए भी फायदेमंद

Best Walking by Running :- दौडऩे की अपेक्षा टहलना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टहलने से आपको थकान भी नहीं होती है और आप लंबे समय तक अपने आपको फिट रख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 28 May 2021, 3:15 PM IST

Walking

Walking

Running की अपेक्षा Walking शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि रनिंग तो कुछ दिन बाद लोग बंद कर देते हैं। लेकिन वॉकिंग व्यक्ति लंबे समय तक कर सकता है। इससे शरीर को भी कई प्रकार के फायदे होते हैं। आईये हम बताते हैं किस प्रकार टहलना शरीर के लिए लाभदायक है।

यह भी पढ़ें - कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम.

हर उम्र के लिए फायदा-

टहलना शरीर को हर उम्र में फायदा पहुंचाता है। क्योंकि जब व्यक्ति रोजाना सुबह शुद्ध हवा में टहलने के लिए निकलते हैं। तो उन्हें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी मिलती है। जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन रनिंग अधिकतर युवा ही कर सकते हैं। एक उम्र के बाद लोगों से दौड़ा नहीं जाता है। इसलिए वॉकिंग हमेशा बेस्ट रहती है।

यह भी पढ़ें - मुंह में हो गए छाले तो आज से ही शुरू करें यह उपाय, 3 दिन में मिलेगा आराम.

रोजाना आधा घंटे टहलें-

अगर आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट आदि से संबंधित बीमारियों से पीडि़त हैं। तो चिकित्सक भी आपको रोजाना टहलने की सलाह देते हैं। क्योंकि टहलने से आपका ब्लड सक्रुलेशन बराबर रहता है। इससे ब्लड प्रेशर, शुगर आदि भी कंट्रोल में रहती है।

यह भी पढ़ें - यूरिक एसिड कंट्रोल करना है तो इस तरह करें खीरा ककड़ी का सेवन, मिलेगा लाभ.

टहलने में नहीं लगती ताकत-

दौडऩे की अपेक्षा टहलना इसलिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दौडऩे के लिए व्यक्ति को अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ती है। जबकि टहलने में व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोशिश नहीं करनी पड़ती है। इस कारण टहलना फायदेमंद होता है। लेकिन आप टहलने भी पार्क में या साफ स्वच्छ वातावरण में जाएं, ताकि आपको सुबह की ताजा हवा का आनंद मिले।


यह भी पढ़ें - स्लिम और फिट दिखना है तो रोज इस तरह करें मखाने का सेवन.

वजन होता है कम-

टहलने से व्यक्ति का मूड अच्छा रहता है। उन्हें अतिरिक्त तनाव नहीं होता है। मन प्रसन्न रहता है। इससे वजन भी कम होता है और दौडऩे वालों की अपेक्षा चोट लगने का भय भी नहीं रहता है। टहलने से नींद भी अच्छी आती है और कई प्रकार की बीमारियों से भी निजात मिलती है।

घास पर चलना फायदेमंद-

टहलने के लिए आपको जहां तक हो सके पार्क में जाना चाहिए। आप नंगे पैर हरी घास पर टहलेंगे तो आपको काफी फायदा होगा, इससे आपको ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आंखें भी स्वस्थ रहती है और जोड़ों के दर्द की समस्या भी नहीं होती है। दौडऩे के कारण आपको असहज भी महसूस हो सकता है। लेकिन टहलने में आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल