28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्लिम और फिट दिखना है तो रोज इस तरह करें मखाने का सेवन

स्लिम और फिट दिखना है तो रोज इस तरह करें मखाने का सेवन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Apr 2021, 8:44 PM IST

मखाने

मखाने

आज के समय में हर कोई स्लिम और फिट दिखना चाहता है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए ही समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में बे चाह कर भी वह काम नहीं कर पाते हैं। जिससे फिट रह सके, इसलिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिससे आप का वजन कम होगा और आप स्लिम और फिट रह सकते हैं

हम आपको आज मखाने के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक ड्राई फ्रूट है जो आसानी से बाजार में मिल जाता है। वैसे तो खाने में यह अच्छे लगते हैं। लेकिन फिर भी लोग इसका सेवन बहुत कम करते हैं। क्योंकि उन्हें इसके फायदों के बारे में पता नहीं है। इसीलिए आज हम आपको मखाने खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मखाने में कैलोरी बहुत कम होती है और यह आपके पेट को काफी समय तक भरा रखता है। इसलिए आप अतिरिक्त खाना नहीं खा पाते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। मखाने खाने से आपको प्रोटीन भी मिलता है। अगर आप करीब 30 मखाने खाते हैं तो उसमें मात्र 100 के करीब कैलोरी रहती है। इसलिए यह वजन कम करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। लोग इसका डायरेक्ट सेवन कर सकते हैं और चाहे तो इसे फ्राई करके भी खा सकते हैं।

मखाना फ्राई करने के लिए आप थोड़ा सा घी कढ़ाई में लें और जब घी गरम हो जाए तो इसे कढ़ाई में डालकर फ़्राय करें। इसमें आप स्वाद अनुसार नमक और हल्दी भी डाल सकते हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी लगेगा। मखाने का उपयोग आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह वजन कम करता है और आपकी बॉडी को भी फिट रखता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल