नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार ने किडनी रोग से बचाव के बारे में कहा कि शरीर में टॉक्सिंस की मात्रा बढ़ जाने से किडनी की कार्य प्रणाली प्रभावित होती है, इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि शरीर अधिक से अधिक हाइड्रेटड रहे, जिसके लिए आप पूरे दिन में दो से तीन लीटर पानी तो अवश्य पिएं, तभी किडनी को टॉक्सिंस फिल्टर करने में मदद मिलेगी। किडनी की बेहतर हेल्थ के लिए एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर बहुत जरूरी हैं, इसलिए आप नियमित आहार में इन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे सेब, जामुन, स्ट्रॉबेरी, पालक, अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां और फल, साबुत गेहूं, क्विनोआ और भूरे चावल आदि को जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें-ये 5 संकेत बताते हैं कि आपकी किडनी में है इंफेक्शन, ये हैं कारण और बचाव