
हिसार/चंडीगढ़. अगले सप्ताह से हरियाणा के चार नए जिलों में व्यापारिक व अन्य गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। केंद्र सरकार की शुक्रवार को जारी की गई सूची में इन जिलों को रेड जोन से बाहर कर दिया गया है। जिसके आधार पर सरकार ने तीन मई के बाद इन जिलों में भी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने पर मंथन शुरू कर दिया है।
हरियाणा सरकार द्वारा भेजी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी और रेटिंग सूची जारी की जाती है। जिसके आधार पर राज्य सरकार द्वारा अगले एक सप्ताह की रणनीति तैयार की जाती है। इस रिपोर्ट को जारी करने से पहले केंद्र द्वारा पिछले 15 दिनों में आने वाले केस तथा पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की दर के बारे में पड़ताल की जाती है।
महेन्द्रगढ़ और रेवाड़ी ग्रीन जोन
केंद्र सरकार की जारी की गई सूची के अनुसार हरियाणा के कुल 22 में से 18 जिले ओरेंज जोन में शामिल हो गए हैं। पहले इनकी संख्या 13 थी। नई सूची के अनुसार हरियाणा में रैड जोन क्षेत्र में शामिल सात जिलों से घटकर फरीदाबाद व सोनीपत ही रेडजोन का हिस्सा रह गए हैं। अन्य जिलों में सुधार के बाद यह जिले अब ओरेंज जोने में शामिल हो गए हैं। महेंद्रगढ़ तथा रेवाड़ी ग्रीन जोन में हैं।
Published on:
02 May 2020 12:46 am
बड़ी खबरें
View Allहिसार
हरियाणा
ट्रेंडिंग
