
Haryana news
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिसूचना जारी हो गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है,यह 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी और 7 अक्टूबर तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं।
अधिसूचना के बाद अपने स्तर पर कोई भी फैसला नहीं कर सकेगी सरकार
90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी और आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर से पहले पूरी तरह से समाप्त कर ली जाएगी। प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राज्य सरकार अपने स्तर पर कोई भी फैसला नहीं कर सकेगी। आपात स्थिति में राज्यपाल व चुनाव आयोग की सहमति के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा।
चुनावों में बेरोजगारी,किसान,पानी की समस्या को मुद्दा बनाया जा सकता है। विपक्ष भी इन्हीं मुद्दों को लेकर मौजूदा सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।
Updated on:
27 Sep 2019, 6:10 PM IST
Published on:
27 Sep 2019, 5:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.