5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा के काॅलेजों में रक्षा बन्धन पर तीन दिन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

भाई बहन के प्रेम को दर्शाने वाले रक्षाबंधन जैसे त्यौहार से नारी सशक्तिकरण का संदेश देने का यह अपने आप में सबसे अनोखा तरीका है...

2 min read
Google source verification

(चंडीगढ़): हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सम्मान स्वरूप व उनको सशक्त करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए इस बार राज्य के सभी कालेजों में रक्षा-बंधन का पर्व तीन दिन तक धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान 23 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक नारे लेखन, सेमिनार व जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य के कालेजों में महिला-सैल को मजबूत करने के लिए अनुदान को दोगुना किया गया है।

हरियाणा के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि राज्य के कालेजों में महिला-सैल के तत्वावधान में 23 अगस्त को॒‘आरंभ’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत ‘महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता एवं बिंदास बोल के तहत महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, नारी-सम्मान व सुरक्षा तथा राष्ट्रीय विकास में महिलाओं की भागीदारी विषय पर चर्चाएं की जाएंगी।

शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त को ‘सशक्त नारी-सशक्त हरियाणा’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से लोगों में महिलाओं के प्रति सामाजिक चेतना जाग्रत करने के लिए सशक्त-मार्च व सशक्त-रैली का आयोजन किया जाएगा। रक्षा-बंधन के उपलक्ष्य में सभा आयोजित करके विषय विशेषज्ञों के भाषण करवाए जाएंगे। इसके बाद 25 अगस्त को ‘संकल्प सूत्र बंधन’ व ‘स्वयं-सिद्घ’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘संकल्प सूत्र बंधन’ के तहत सभी विद्यार्थियों को लड़कियों की सुरक्षा की शपथ दिलवाई जाएगी, कालेज-कैंपस में पेड़ों पर संकल्प-सूत्र बांधे जाएंगे और ‘सिगनेचर-वॉल’ पर हस्ताक्षर करवाए जाएंगे । इसके अलावा, ‘स्वयं-सिद्घ’ कार्यक्रम के तहत 25 अगस्त से हर सैमेस्टर में कम से कम एक महीने का आत्म-सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा । भाई बहन के प्रेम को दर्शाने वाले रक्षाबंधन जैसे त्यौहार से नारी सशक्तिकरण का संदेश देने का यह अपने आप में सबसे अनोखा तरीका है ।

यह भी पढे:जब पानी ने दिखाया रौद्र रूप तो मंजर बन गए इतिहास, जानें भारत के बड़े जल प्रलय