
(चंडीगढ): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इन्द्रेश कुमार ने मंगलवार को यहां कहा कि देश में गौ रक्षा के मामले में तीन स्तर पर हिंसा की जा रही है और इसे कानून के जरिए रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहली हिंसा तो आस्था के साथ खिलवाड कर की जाती है। फिर दूसरे स्तर पर हिंसा भावनाओं के कारण की जाती है और तीसरे स्तर पर हिंसा मीडिया का उपयोग कर की जाती है।
गाय का विष भी करता है इलाज
यहां राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार में वक्ता के रूप में पहुंचे इन्द्रेश कुमार ने कहा कि गाय का दूध पूर्ण भोजन है। उसकी जुगाली प्राणवायु है और गोबर एनर्जी है। मूत्र औषधि है। ईश्वर ने उसे ऐसा बनाया है। इसके साथ ही वह दुनियाभर का विष अपने में धारण करती है। इसीलिए रसूल ने कहा कि विष से बचें। लेकिन विष का इलाज विष से किया जाता है। गाय का विष भी इलाज करता है।
असम एनसीआर पर यह बोले इन्द्रेश
असम में नेशनल रजिस्टर आॅफ सिटीजंस से चालीस लाख लोगों को बाहर किए जाने को लेकर किए जा रहे विरोध पर इन्द्रेश कुमार ने कहा कि यह किसी जाति या धर्म पर आधारित मामला न होकर देश के संसाधनों पर अवैध घुसपैठियों के कब्जे का है। देश में इस तरह के दो करोड अवैध लोग है। मीडिया और नेताओं के जरिए यह संख्या सामने आई है। देश के संसाधनों पर देश के वास्तविक नागरिकों का हक बचाए रखने के लिए इन धुसपैठियों की पहचान और कोई कारगर समाधन जरूरी है। इन्द्रेश कुमार ने कहा कि किसी कानून और नैतिक व्यवस्था के जरिए जाति-धर्म आधाारित राजनीति समाप्त होना चाहिए ताकि मूल्य आधारित राजनीति शुय हो।
Published on:
08 Aug 2018 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allहिसार
हरियाणा
ट्रेंडिंग
