4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी सीरियल देखकर निजी कम्पनी के दो अधिकारियों ने इस तरह बनाई फिरौती मांगने की योजना,पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस फिरौती का मास्टरमाइंड अनिल कुमार है जिसने कि टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल,सावधान इंडिया और सीआईडीधारावाहिक देख कर फिरौती की योजना बनाई...

2 min read
Google source verification
file photo

file photo

(चंडीगढ़): अपराध कथाओं पर आधारित टीवी सीरियल देखकर एक निजी कम्पनी के दो मेनेजर स्तर के अधिकारियों ने हरियाणा के फरीदाबाद में फिरौती वसूल करने की साजिश को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरीदाबाद निवासी अश्विनी पंचाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे बच्चे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों की पहचान गुरुदत्त और अनिल कुमार के रूप में हुई है और दोनों एक निजी कंपनी में सहायक जनरल मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। इनमें गुरुदत्त शिकायतकर्ता के दूर का रिश्तेदार है और अनिल कुमार फरीदाबाद का ही रहने वाला है। वह गुरुदत्त का साथी है। दोनों अभियुक्तों ने अश्वनी पंचाल से 50 लाख रू की फिरौती गूंज गैंग के नाम से उसके पुत्र का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने फिरौती की कॉल आने के तुरंत बाद ही फरीदाबाद पुलिस को सूचित किया और फरीदाबाद पुलिस की टीम ने बिना कोई देरी किए राहुल और सुशील पुरोहित नाम के दो लोगों को मुझेसर थाना क्षेत्र से मोबाइल स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया और पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि उन्होंने ही गुरुदत्त और अनिल को चोरी के मोबाइल दिये थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने गुरुदत्त और अनिल को गिरफ्तार किया। इस फिरौती का मास्टरमाइंड अनिल कुमार है जिसने कि टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल,सावधान इंडिया और सीआईडीधारावाहिक देख कर फिरौती की योजना बनाई। पुलिस पूछताछ में दोनों ने फिरौती के लिए कॉल करने और चोरी के मोबाइल खरीदने की बात कबूल की है। इनसे चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं तथा उन्हें न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है ।