
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर हरियाणा की जनता को रेलवे ने खास तोहफा दिया है। रेलवे ने कुरुक्षेत्र होकर हिसार से हरिद्वार तक नई ट्रेन शुरू की है। इसे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके साथ ही उन्होंने रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार सुबह यहां रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
ट्रेन हिसार से हरिद्वार वाया कुरुक्षेत्र, भिवानी, पानीपत चलेगी। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से रोहतक-महम-हांसी नई रेलवे लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन की नवीनीकरण परियोजना का भी शिलान्यास किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। यह सुपरफास्ट ट्रेन की सप्ताह में तीन दिन उठा पाएंगे। इसका लाभ भिवानी, रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सहारनपुर व रूड़की जिलों के लोग उठा पाएंगे। हिसार से हरिद्वार गाड़ी संख्या 14715 सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे रवाना होगी। यह दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। यही ट्रेन हरिद्वार से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर हिसार के लिए रवाना होगी, जो देर रात दो बजे हिसार पहुंचेगी। ट्रेन में दो एसी, पांच स्लीपर और पांच जनरल कोच होंगे।
हरिद्वार में एक घंटा होगा ट्रेन का ठहराव
हिसार से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन सुबह साढ़े चार बजे रवाना होगी। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। ऐसे में एक घंटे हरिद्वार में इस ट्रेन का ठहराव होगा। एक घंटे के ठहराव के बाद शाम 4 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन हरिद्वार से हिसार से लिए रवाना होगी। जोकि अलसुबह दो बजे हिसार पहुंचेगी। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से पहले से ही सप्ताह में हर शनिवार रात को 12 बजकर 20 मिनट पर हिसार से हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाई जा रही है, जोकि 31 दिसंबर तक चलेगी।
Published on:
30 Nov 2017 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allहिसार
हरियाणा
ट्रेंडिंग
