3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दामाद ने चुरा ली ससुर की बाइक, यूं पकड़ी गई चोरी

दामाद की चोरी का खुलासा कैसे हुआ यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे (Son In Law Theft Father In Law's Bike In Hisar haryana) (Haryana News) (Hisar News) (Trending News) (Damad Ne Churai Sasur Ki Bike)...  

less than 1 minute read
Google source verification
दामाद ने चुरा ली ससुर की बाइक, यूं पकड़ी गई चोरी

दामाद ने चुरा ली ससुर की बाइक, यूं पकड़ी गई चोरी

हिसार: आपने वाहन चोरी के कईं मामले सुने होंगे। अक्सर चोर हाथ साफ करने के लिए दूसरों के घरों पर नजर रखते हैं। लेकिन हरियाणा के हिसार जिले से बाइक चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। यहां एक दामाद ने अपने ससुर की ही बाइक चोरी कर ली। आरोपी दामाद की चोरी का खुलासा कैसे हुआ यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।


यह भी पढ़ें:Coronavirus के डर से अस्पताल में किया सुसाइड, परिवार को किया संस्कार के समय 10 फुट दूरी बनाने का मैसेज

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का ससुराल हिसार के अग्रोहा थाना क्षेत्र में था। कुछ महीनों पहले युवक अपने ससुर की बाइक चोरी कर ले गया था। इसके बाद उसने बाइक गांव ले जाकर उसकी नंबर प्लेट बदल दी। साथ ही बाइक की शक्ल में भी परिवर्तन कर दिया। इसी तरह वह महीनों तक ससुर की गाड़ी को इस्तेमाल करता रहा।

यह भी पढ़ें:चीन से तनाव के बीच राम मंदिर निर्माण योजना हुई निलंबित, न्यास ने कहा- पहले देश की सुरक्षा

लॉकडाउन के बाद युवक का अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचन उसके लिए गलत हो गया। वह ससुराल जाकर कुछ दिन रुक भी गया। इसी बीच ससुर ने दामाद की गाड़ी देखी तो उसे शक हुआ। दामाद को अन्य काम में व्यस्त पाकर उसने गाड़ी के चेचीस नंबर आदी का मिलान अन्य दस्तावेजों से किया। सबकुछ मिलने का बाद उसका शक सच में बदल गया। जब उसने दामाद से बाइक के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर ससुर ने पुलिस में दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। दामाद को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हरियाणा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Story Loader