28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानुषी छिल्लर पर थरूर की टिप्पणी से गहराया विवाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर द्वारा मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर पर टवीट्र के माध्यम से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज हरियाणा की सियासत गरमा गई

3 min read
Google source verification
Shashi Tharoor,Manushi Chhillar

चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर द्वारा मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर पर टवीट्र के माध्यम से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज हरियाणा की सियासत गरमा गई। आज दिनभर जहां सोशल मीडिया पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आपस में भिड़ते रहे वहीं शाम के समय खुद मानुषी छिल्लर ने अपने परिवार की सेल्फी टवीटर पर डालते हुए थरूर के बयान का जवाब दिया।


हरियाणा के झज्जर जिला निवासी मानुषी छिल्लर के मिस वल्र्ड का ताज पहनने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने मानुषी छिल्लर के नाम को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर उंगली उठाई थी। जिसे लेकर आज सोशल मीडिया पर दिनभर घमासान मचा रहा।


चंडीगढ़ जाट सभा के प्रधान व हरियाणा के पूर्व डीजीपी डॉ.महेंद्र सिंह मलिक ने थरूर द्वारा की गई टिप्पणी पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस आलाकमान से थरूर को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि थरूर ने टवीट के जरिए बेटी मानुषी छिल्लर के नाम को डिमोनिटाइजेशन से जोडकऱ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए हमारे देश की ग्लोबल प्रतिभा का अपमान किया है,वह कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।


मलिक ने कहा कि थरूर के लिए यह अच्छा होगा कि वह बहादुर कौम के स्वाभिमान पर सवाल न उठाए अन्यथा उनको इस कौम के कोप भाजन का परिणाम भुगतना पड़ सकता है। विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने भी कहा कि मानुषी की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्ररेणा बनेगी साथ ही जो लोग बेटियों को बोझ समझते हैं उनके लिए नसीहत का काम करेगी।


उन्होंने कहा कि उनकी कामयाबी से यह स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा की असली पहचान मानुषी छिल्लर, कल्पना चावला, साक्षी मलिक और गीता फोगाट जैसी बेटियां हैं जिन्होंने अपनी पहचान बनाने का सपना देखा और उसको सच भी कर के दिखाया।


उन्होंने मानुषी छिल्लर पर शशि थरूर के ट्वीट की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि उनका कोई हक नहीं बनता कि वो अपने राजनैतिक स्वार्थ के चलते देश की किसी भी बेटी और पारिवारिक पहचान को सस्ते परिहास का विषय बनाए।
इसी दौरान हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने थरूर को घेरते हुए कहा कि उन्होंने भारत के स्वाभिमान को गाली दी है। यह बयान थरूर की घटिया मानस्किता को दर्शाता है। कविता जैन ने कहा कि कांग्रेस में मंत्री रहते हुए गलत हरकतें की हैं। इस बयान के बाद थरूर ने एक कौम को टारगेट किया है।


हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रतिभाशाली लोग कीड़े-मकौड़े नजर आते हैं। बजाए इसके वह छिल्लर की उपलब्धि पर उसे बधाई देते बल्कि उसके नाम को खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। आज पूरा देश खुशी मना रहा है और कांग्रेसी मजाक उड़ा रहे हैं।

मानुषी छिल्लर ने खुद टवीट कर किया पलटवार
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर द्वारा मानुषी छिल्लर के विरूद्ध टवीटर पर टिप्पणी किए जाने के बाद छिड़े विवाद को शांत करने के उद्देश्य से मानुषी छिल्लर भी इस विवाद में कूद गई। उन्होंने खुद अपने टवीटर पर परिवार के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि एक लडक़ी जिसने अभी-अभी पूरे विश्व को जीता है, वह इस तरह के बयानों से परेशान नहीं हो सकती। छिल्लर पर टिप्पणी करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि इस शब्द में संधि विच्छेद के बाद चिल्ल शब्द भी आता है।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगे थरूर:डॉ.दिनेश छिल्लर
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बयान के बाद मानुषी छिल्लर के चाचा डॉ.दिनेश छिल्लर ने मीडिया से बातचीत में थरूर की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि यह समय मनोबल बढ़ाने का है न कि हितोस्ताहित करने का। उन्होंने कहा कि थरूर को अपने इस शर्मनाक बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Story Loader