2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेवाडी की छात्रा से बलात्कार मामले के दोनों प्रमुख अभियुक्त चार दिन के पुलिस रिमांड पर

वारदात पिछले 12 सितम्बर को हुई थी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हिसार

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 24 Sep 2018, 5:46 PM IST

पंकज और मनीष

पंकज और मनीष

(चंडीगढ): हरियाणा के रेवाडी जिला निवासी एक छात्रा से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों पंकज और मनीष को महेन्द्रगढ जिले के कनीना स्थित अदालत ने सोमवार को चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। दोनों अभियुक्त रविवार को महेन्द्रगढ जिले के सतनाली से गिरफ्तार किए गए थे। इनसे पहले एक और प्रमुख अभियुक्त निशु फोगाट एवं दीनदयाल व डाॅ संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

वारदात पिछले 12 सितम्बर को हुई थी। अभियुक्तों में पंकज भारतीय सेना में जवान है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने पिछले 12 सितंबर को कनीना में छात्रा का अपहरण कर खेत में बने ट्यूबवैल के कमरे में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया था। पुलिस अभियुक्त पंकज और मनीष से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या वारदात में और भी अभियुक्त लिप्त थे। पीडिता के परिजनों का कहना है कि वारदात में और अधिक अभियुक्त लिप्त थे।


हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। सभी गिरफ्तारियां एसआईटी ने ही की हैं। इस मामले में तीन प्रमुख अभियुक्त पंकज,मनीष और निशु के अलावा संजीव और दीनदयाल की गिरफ्तारी वारदात की जानकारी होते हुए पुलिस को न देने के कारण की गई। पुलिस ने प्रमुख अभियुक्तों के बारे में सूचना देने के लिए एक लाख रूपए का इनाम घोषित किया था। पीडिता ने आरोप लगाया था कि जब छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया था। उसे अगवा कर ट्यूबवैल के कमले में ले गए। अभियुक्तों ने उसे नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाया और फिर ट्यूबवैल के कमरे में उसके बेहोश होने तक बलात्कार किया। इसके बाद उसे बस स्टाॅप पर डालकर फरार हो गए।

यह भी पढे: VIDEO में देखिए कैसे एयरफोर्स के जवानों ने हिमाचल के ब्यास नदी में फंसे 2 युवकों को 16 घंटे बाद रेस्क्यू कर निकाला