2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाट नेता ने महिला से गन प्वाइंट पर किया दुष्कर्म

यहां की एक महिला ने अखिल भारतीय जाट महासभा के नेता अनिल बैनीवाल व अन्य पर गन प्वाइंट पर दुष्कर्म करने,अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पानीपत

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 23 Sep 2018, 9:29 PM IST

जाट नेता ने महिला से गन प्वाइंट पर किया दुष्कर्म

जाट नेता ने महिला से गन प्वाइंट पर किया दुष्कर्म

पानीपत। यहां की एक महिला ने अखिल भारतीय जाट महासभा के नेता अनिल बैनीवाल व अन्य पर गन प्वाइंट पर दुष्कर्म करने,अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन देरी होने के कारण मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं दर्ज हो सके।

पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति से अनबन के कारण वह मायके आ गई। इस मामले में समझौते को लेकर कस्बे का ही अनिल बैनीवाल उसके घर पिता के पास आता था। वह खुद को अखिल भारतीय जाट महासभा व कांग्रेस का नेता बताता था। वर्ष २०११ में एक दिन उसने पति के साथ विवाद में बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। वहां गन प्वाइंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाई। उसे वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा।

अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया गया। इस कुकृत्य में आरोपित के साथ कई अन्य लोग भी शामिल हैं। महिला हेल्प डेस्क की इंचार्ज एएसआइ पूनम ने बताया कि अनिल बैनीवाल व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पानीपत के सामान्य अस्पताल में महिला का मेडिकल भी कराया गया। देर होने के कारण मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं करा सके। बयान के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

अखिल भारतीय जाट महासभा के नेता अनिल बैनीवाल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उक्त महिला से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे। मैं सहयोग के लिए तैयार हूं। बैनीवाल ने कहा कि पिछले साल मैंने कस्बे के एक दंपती पर दुष्कर्म के ही मामले में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराकर रंगे हाथ पकड़वाया था, जो जेल में हैं। इस मामले में २४ सितंबर को तारीख है। उक्त मामले में दबाव बनाने के लिए षड्यंत्र के तहत केस दर्ज कराया गया है।


कैफे में बुलाकर दो बच्चों की मां से रेप
हिसार। जिले के हांसी में शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला को कैफे में रेप का शिकार बनाया। महिला पुलिस ने इस मामले में युवक मोनू उर्फ सुरेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र की एक १७ साल की युवती को जबरन बंधक बनाकर उससे लगातार १५ दिन तक रेप करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में नाबालिग की मां की शिकायत पर एक युवक, उसकी मां व एक अन्य के खिलाफ बंधक बनाने व पोक्सो ऐक्ट की धारा ४ के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।


इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने महिला पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी २०१० में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब पांच महीने पहले उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम मोनू बताया। वह कहने लगा कि उसे पता है कि पति से उसकी अनबन चल रही है, वह उससे शादी करना चाहता है। उसने बार-बार फोन किए। मई में युवक ने उसे हांसी में एक कैफे में मिलने के लिए बुलाया।

विवाहिता का कहना है कि युवक उसे कैफे में बने एक कमरे में ले गया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी युवक ने कई बार उसी कमरे में उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत के अनुसार दस दिन पहले जब उसे फिर से उसी कैफे में बुलाया तो उसने कहा कि परिजनों को इस बारे में पता चल गया है, इसलिए वह आगे से नहीं मिलेगी। इस पर सुरेंद्र ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।