
बहू की प्रताड़ना और बेटे की बेरुखी से तंग आकर सास-ससुर ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
Panipat Crime News: सोशल मीडिया का क्रेज और दो पीढ़ियों के बीच बदलती जीवनशैली का टकराव कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है। हरियाणा के पानीपत में नारा गांव में एक दम्पत्ति ने अपनी बहू के व्यवहार और सोशल मीडिया पर सक्रियता से उपजे विवाद के कारण आत्महत्या कर ली। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर रील बनाने और आधुनिक पहनावे को लेकर शुरू हुआ विरोध, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना तक पहुंच गया था।
मृतक राजेश 46 और सुमन 44 के बेटे आशीष ने करीब 15 महीने पहले दिल्ली की स्नेहा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए ही हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही घर में कलह शुरू हो गई। उन्हें बहू का वेस्टर्न कपड़ों में रहना, छोटे कपड़ों में रील बनाना और ज्यादातर समय इंस्टा-फेसबुक पर सक्रिय रहना पंसद नहीं था। जब बुजुर्ग दम्पत्ति ने उसे टोकना शुरू किया, तो घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
ससुराल पक्ष के लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजेश और सुमन बहू से तो परेशान थे ही, उन्हें इस बात का भी बहुत दुख था कि इकलौता बेटा भी पत्नी का ही पक्ष लेता था और उन्हें भला-बुरा कहता था। इस बीच शनिवार की दोपहर एक बार फिर स्नेहा और उसके सास-ससुर के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इससे दुखी होकर राजेश और सुमन ने सल्फास निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोनों को पानीपत सिविल अस्पताल ले गए। यहां पहुंचते ही सुमन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, राजेश को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
शनिवार दोपहर को घर में फिर से भारी विवाद हुआ, जिसके बाद आहत होकर पति-पत्नी ने सल्फास खा लिया। अस्पताल ले जाते समय सुमन की मौत हो गई, जबकि राजेश ने अगले दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक हंसता-खेलता परिवार सोशल मीडिया की सनक और आपसी समझ की कमी की भेंट चढ़ गया।
द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मतलौडा पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में स्नेहा के अलावा उसकी मां, पिता और बहन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई राकेश कुमार के मुताबिक, मृतक राजेश के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Updated on:
12 May 2026 03:43 pm
Published on:
12 May 2026 03:43 pm
