
बॉलीवुड का ये एक्टर करेगा हॉलीवुड में डेब्यू
Abhay Deol- Natasha Hollywood Movie: बॉलीवुड से कई एक्टर और एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में डेब्यू किया है। अब एक और एक्टर बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने वाला है। इस एक्टर का नाम अभय देओल है। अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर इस नए प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'इस प्रोजेक्ट की ऐलान करने हुए बहुत खुश हूं। यह स्क्रिप्ट मुझे 80s-90s की शुरुआत के रोमांटिक-कॉमेडी के युग में ले गई।'
अभय देओल अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा बैसेट के साथ करने वाले हैं। अभय और नताशा की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का नाम 'डोन्ट यू बी माई नेबर' है। इस फिल्म का डायरेक्शन हैरी ग्रेवाल करेंगे। फिल्म की कहानी जे (अभय देओल) और एमिली (नताशा बैसेट) के बीच के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सोच लाइफ और लव के बारे में अलग-अलग है। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने अमेरिका के सिएटल में शुरू होने वाली है।
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या से जुड़े सवालों से हुए परेशान, तलाक की अफवाहों के बीच अब उठाया ये कदम
Published on:
14 Aug 2024 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
