हॉलीवुड

Al Pacino: 83 साल की उम्र में चौथे बच्चे के पिता बने ‘गॉडफादर’ अल पचीनो, 29 साल की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

Al Pacino: एक्‍टर अल पचीनो चौथी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड नूर अल्‍फल्‍लाह ने बेटे को जन्‍म दिया है। 83 साल के अल पचीनो अप्रैल 2022 से 29 साल की नूर को डेट कर रहे हैं। अल पचीनो की पहले से तीन संताने हैं। सबसे बड़ी बेटी 33 साल की है।  

2 min read
Jun 17, 2023
Al pacino welcomes baby boy with 29 year girlfriend

Al Pacino: 83 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो अपने चौथे बच्चे के पिता बन गए हैं। 29 साल की उनकी गर्लफ्रेंड ने बेटे को जन्म दिया है। गर्लफ्रेंड अल्फल्लाह के साथ पचीनो का यह पहला बच्चा है। कपल ने बच्चे का नाम रोमन पचीनो रखा है।अल पचीनो की पहले से तीन संतान है। ये बच्चे उनकी पहली दो पत्नी से हैं। अल पचीनो को बेवर्ली डी एंजेलो से 22 वर्षीय जुड़वां बच्चे एंटोन और ओलिविया हैं। वहीं एक्टिंग कोच जान टैरंट से उनकी 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी हैं।

अल पचीनो के लिए बेहद खास हैं ये पल
अल पचीनो पिता बनने के बाद काफी खुश हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर मीडिया में आई थी। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अल पचीनो ने कहा कि ये उनके लिए बहुत ही खास पल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूर अल्फल्लाह ने 11 हफ्ते तक प्रेगनेंसी की बात अल पचीनो से छिपाई रखी। इसकी वजह ये बताई गई कि अल पचीनो और उनके बच्चे नहीं चाहते थे कि वे इस उम्र में पिता बनें। हालांकि बाद में अल पचीनो का DNA टेस्ट करवाया और खुशी-खुशी इस बच्चे को अपनाया। पचीनो और नूर को पहली बार अप्रैल 2022 में एक दूसरे को वेनिस में डेट करते हुए देखा गया था। जिसके बाद दोनों को अक्सर आउटिंग और डिनर पर साथ देखा गया। दोनों एक दूसरे को कोरोना काल से डेट कर रहे थे।

कौन हैं अल्फल्लाह ?
अल्फल्लाह निर्माता के रूप में काम करती हैं। नूर अल्फल्लाह ने कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इससे पहले वह साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के सिनेमैटिक स्कूल ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।
अल्फल्लाह ने 2017 में सुर्खियां बटोरीं थीं जब उन्होंने मिक जैगर के साथ डेटिंग शुरू की, जो उस समय 74 वर्ष के थे और वह 22 वर्ष की थीं। पीपल मैगज़ीन के अनुसार, जनवरी 2019 में, फिल्म मेकर क्लिंट ईस्टवुड के साथ भी रोमांस की अफवाहें उड़ी थीं। इस पर नूर ने सफाई देते हुए कहा था कि क्लिंट ईस्टवुड उनके बस फैमिली फ्रेंड हैं।

Published on:
17 Jun 2023 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर