बता दें कि अमरीकन एक्टर रिचर्ड गेरे हाल में गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। खास बात यह है कि इनकी गर्लफ्रेंड उम्र में इनसे 33 साल छोटी है। रिचर्ड की यह तीसरी शादी है। वह पिछले तीन साल से एलेजेंड्रा सिल्वा के साथ रिलेशनशिप में थे। रिचर्ड की उम्र 68 साल हैं वहीं एलेजेंड्रा 35 साल की हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी के बाद अब इन दोनों ने 6 मई को न्यूयॉर्क स्थित घर में परिवार के साथ पार्टी करने का प्लान बनाया है। इनकी पहली मुलाकात तब हुई थी जब एलेजेंड्रा छोटी थी। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए रिचर्ड ने एक साक्षात्कार में कहा, 'जैसी खुशनुमा और शानदार जिंदगी मैं चाहता था वैसी जी रहा हूं।'