15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐनी हैथवे ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी गुड न्यूज, लिखा खास मैसेज

अभिनेत्री ने लिखा, 'मजाक से परे, उन सभी के लिए जो बांझपन और गर्भधारण की कोशिश ....

2 min read
Google source verification
Anne Hathaway

Anne Hathaway

ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हैथवे ने अपने फैंस से यह खबर साझा की है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने बांझपन से जूझ रही महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश भी जारी किया है। अभिनेता एडम शलमैन (Adam Shulman) की पत्नी व 36 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी-बंप वाली तस्वीर के साथ यह खबर साझा की है।

अपने दूसरी बार गर्भवती होने की पुष्टि करते हुए अभिनेत्री ने अपनी बेबी-बंप वाली सेल्फी के कैप्शन में लिखा, 'यह किसी फिल्म के लिए नहीं है.. हैशटैग 2.' अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मजाक से परे, उन सभी के लिए जो बांझपन और गर्भधारण की कोशिश के नर्क से गुजर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मेरी दोनों गर्भावस्थाओं में ही गर्भधारण करना मेरे लिए आसान नहीं था। आपके लिए ढेर सारा प्यार'

बता दें कि ऐनी हैथवे और एडम शलमैन 2016 में एक बेटे के माता-पिता बन चुक हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने शराब छोड़ने की वजह का खुलासा किया था। ऐनी का कहना है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि शराब की लत के कारण वह अपने 3 साल के बेटे जोनाथन रोजबैंक पर ध्यान देने में असमर्थ थीं। एक्ट्रेस ने पिछले साल शराब से पूरी तरह दूरी बना ली थी।