
CJ de Mooi
ब्रिटेन के मशहूर क्विज शो एगहेड्स ( Former Eggheads Star ) से फेम पाने वाले सीजे डि मुई ( CJ de Mooi ) एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। सीजे ने एक ट्वीट से अपने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, 49 वर्षीय सीजे डि मुई पिछले तीन दशक से AIDS से बीमारी से जूझ रहे हैं। यही नहीं सीजे अब आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं जिस कारण वह जल्द ही बेघर हो सकते हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने खुद को बैंकरप्ट भी घोषित कर दिया था।
सीजे ने ट्वीट में लिखा है, 'मैं 30 साल से एड्स के साथ जी रहा हूं लेकिन पिछले तीन साल से मुझे जिस दर्द से गुजरना पड़ा है उससे साफ है कि मेरे पास ज्यादा समय नहीं बचा है। मैं बाहर से हेल्दी दिखाई देता हूं, अभी भी दौड़ने जाता हूं और सोचता हूं कि मैं ठीक हो जाऊंगा। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। अगर मैं किसी भी तरह से आपकी मदद कर सकूं तो प्लीज मुझे बताएं।'
सीजे के इस ट्वीट के सामने आने के बाद ही लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उनके पेज पर अब तक तीन हजार पाउंड से ज्यादा की राशि दान की जा चुकी है। सीजे की तरफ से ट्वीट कर रहे शख्स जोई ने लोगों की इस मदद के लिए शुक्रिया अदा किया है। नए ट्वीट में यह जानकारी दी गई की सीजे इलाज के नए कोर्स के लिए अस्पताल जाएंगे। जोई ने यह भी बताया कि वह जल्द ही अपने मॉर्निंग विडियोज भी फिर से पोस्ट करना शुरू करेंगे। इसके बाद उन्होंने लोगों को बाहर जाकर मौसम का मजा लेने की हिदायत दी।
Updated on:
23 Apr 2019 05:17 pm
Published on:
23 Apr 2019 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
