Faye Fantarrow dies: फेय फैंटारो को सितंबर 2022 में एक दुर्लभ ग्लियोमा ब्रेन ट्यूमर का पता चला था।
Faye Fantarrow dies: उभरती हुई ब्रिटिश सिंगर और गीतकार फेय फैंटारो का निधन हो गया है। फेय 21 साल की थीं। उनकी मां पाम फैंटारो ने बताया है कि सितंबर 2022 में फेय को ग्लियोमा ब्रेन ट्यूमर का पता चला था, जिसका इलाज चल रहा था। शनिवार को घर पर ही उसकी मौत हो गई।
म्यूजिशियन और प्रोड्यूसर डेव ने एक बयान में कहा, "मैं इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। पिछली गर्मियों में मैंने फेय के साथ अपना पहला एल्बम बनाया था। फिर अचानक फेय को पता चला कि उसे ब्रेन ट्यूमर है। फेय के आसपास रहना एक खुशी की बात थी, वह मौज-मस्त और हंसी-मजाक करती रहने वाली लड़की थी।
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, फेय का जन्म 28 अप्रैल 2002 को हुआ थ। उनको बीबीसी म्यूजिक इंट्रोड्यूसिंग ने वन टू वॉच के रूप में मान्यता दी थी। उनको 2021 में एलन हल सॉन्ग राइटिंग अवार्ड मिला था।