4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sherika De Armas Died: पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी का निधन, 26 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sherika De Armas Died: एक्स मिस वर्ल्ड रही शेरिका ने 13 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
miss_world_died.jpg

पूर्व मिस वर्ल्ड शेरिका डी अरमास का 26 साल की उम्र में निधन

Sherika De Armas Died: पूर्व मिस वर्ल्ड की प्रतियोगी रही शेरिका डी अरमास का निधन हो गया है उनकी उम्र महज 26 साल थी न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, शोरिका सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थी। उनका निधन 13 अक्टूबर को हुआ। डी अरमास का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का इलाज चल रहा था इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया और दुनिया को अलविदा कह दिया।

शेरिका डी अरमास को तमाम फैंस और सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजली (Sherika De Armas)
शेरिका डी अरमास की मौत की खबर जैसे ही उनके फैंस तक पहुंची हर कोई शॉक्ड रह गया। किसी को इस खबर पर भरोसा नहीं हुआ। उनके भाई, मयक डी अरमास ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "ऊंची उड़ान भरो, छोटी बहन हमेशा और हमेशा।"


वहीं, मिस यूनिवर्स उरुग्वे 2022 रही कार्ला रोमेरो ने शोक जाहिर करते हुए लिखा मिस डी अरमास "इस दुनिया के लिए बहुत इवोल्वड थीं। मैं अब तक जितनी भी महिलाओं से मिली हूं उनमें से सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं।"

हमेशा से मॉडल बनना चाहती थी शोरिका
26 साल की शेरिका डी अरमास साल 2015 में चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में टॉप 30 में नहीं थीं। उस समय नेटउरुग्वे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं हमेशा एक मॉडल बनना चाहती थी, चाहे वह एक ब्यूटी मॉडल हो, एक एड मॉडल हो या एक कैटवॉक मॉडल हो. मुझे फैशन से जुड़ी हर चीज पसंद है।

Story Loader