हॉलीवुड

69,77,50,00,000 रुपए की कमाई से इस मूवी ने भारत सहित 44 देशों में रचा इतिहास, तोड़े ये 5 रिकॉर्ड

Avengers: Endgame की कमाई के आंकड़े दुनियाभर को चौंका रहे हैं। रिलीज के महज 5 दिनों में एवेंजर्स एंडगेम ने 1 बिलियन डालर यानी कि करीब…

Apr 30, 2019 / 10:25 am

पवन राणा

Avengers Endgame

मुंबई। हॉलीवुड फिल्मों का दुनियाभर में क्रेज है। इसीके चलते इन मूवीज की कमाई अरबों रुपए में भी हो जाती है। इसी का नया उदाहरण बनकर सामने आई है हॉलीवुड मूवी ‘एवेंजर्स: एंडगेम'(Avengers: Endgame)। एवेंजर्स सीरीज की आखिरी किस्त के रूप में रिलीज इस मूवी ने भारत सहित 44 देशों में कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। साथ ही कई और रिकॉर्ड भी धराशायी हो गए हैं।

 

रिकॉर्ड नंबर 1
‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। मूवी रिलीज के इंतजार में बैठे फैंस ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग कर दी थी। अब इसकी कमाई के आंकड़े दुनियाभर को चौंका रहे हैं। रिलीज के महज 5 दिनों में एवेंजर्स एंडगेम ने 1 बिलियन डालर यानी कि करीब 69,77,50,00,000 रुपए की कमाई कर ली है। जबकि इसी सीरीज की पिछली मूवी ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ ने इस आंकड़े को छूने में 11 दिनों का समय लिया था।

 

Avengers Endgame records

रिकॉर्ड नंबर 2
दुनिया के कई देशों में रिकॉर्ड बनाने के साथ ही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने भारत में भी इतिहास बना लिया है। 3 दिनों में इस मूवी ने देश में 157.20 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ये भारत में रिलीज होने वाली किसी भी हॉलीवुड मूवी का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। यह ना केवल किसी भी बॉलीवुड मूवी के लिए बल्कि हॉलीवुड मूवी के लिए सबसे ज्यादा किया गया वीकएंड कलेक्शन भी है।

 

रिकॉर्ड नंबर 3
‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के नाम एक और बेहतरीन रिकॉर्ड बना है। ये मूवी पहले दिन के कलेक्शन के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी मूवी बन गई है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 1.2 बिलियन डॉलर कमाए जो इसी सीरीज की मूवी ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ के 640 मिलियन डॉलर से कहीं ज्यादा है।

 

https://twitter.com/hashtag/AvengersEndgame?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रिकॉर्ड नंबर 4

हॉलीवुड मूवी ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने ना केवल ओपनिंग डे की कमाई का विश्व रिकॉर्ड बनाया है बल्कि सप्ताहांत कलेक्शन के मामले में भी 44 देशों में इतिहास रचा है। इसमें भारत, आॅस्ट्रेलिया, चीन, कोरिया, ब्राजील, स्पेन, मेक्सिको जैसे देशे शामिल हैं।

https://twitter.com/hashtag/AvengersInfinityWar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रिकॉर्ड नंबर 5
‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने 53 करोड़ रुपए के ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले ‘बाहुबली 2: द कनक्लूजन ने ओपनिंग डे पर 121 करोड़ का बिजनेस किया था। आमिर खान की ठग्स आॅफ हिन्दोस्तां ने पिछले साल ओपनिंग डे पर 52.25 करोड़ का कारोबार किया था। इसके साथ ही आमिर की ये मूवी हिन्दी सिनेमा की सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन वाली बनी थी और अब तक बनी हुई है।

Home / Entertainment / Hollywood News / 69,77,50,00,000 रुपए की कमाई से इस मूवी ने भारत सहित 44 देशों में रचा इतिहास, तोड़े ये 5 रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.