
Lena Headey
'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) की अभिनेत्री लेना हीडे ने हाल में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि एक हॉलीवुड निर्माता से संबंध बनाने से इंकार करने पर उनके कॅरियर को काफी नुकसान हुआ। लेना को लगता है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार का उनके कॅरियर पर पूरे एक दशक तक प्रभाव पड़ा।
एक मीडिया को दिए साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म निर्माता के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करने के बाद उन्हें मिरामैक्स की तरफ से कोई काम नहीं दिया गया जो विंस्टीन की अत्यधिक प्रभावशाली फिल्म निर्माण कंपनी है।
साथ ही उन्होंने कहा, 'विंस्टीन का असली चेहरा सामने आने के बाद अब मुझे अहसास हो रहा है कि शायद इसकी वजह से मेरे कॅरियर का एक दशक प्रभावित हुआ। उस घटना से पहले मैंने मिरामैक्स के साथ दो परियोजनाओं में काम किया लेकिन फिर मुझे कोई काम नहीं मिला।' लेना ने बताया कि कि इसके बाद उन्होंने कभी मिरामैक्स की किसी फिल्म में काम नहीं किया।
Updated on:
18 Feb 2019 06:25 pm
Published on:
18 Feb 2019 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
