28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

38वें रेजी अवॉर्ड्स मे रही इमोजी मूवी की धूम, देखिए विनर्स लिस्ट

Emoji Movie'द इमोजी मूवी' की रेजी अवॉर्ड्स में धूम रही। इसने सबसे ज्यादा पुरस्कार अपने नाम किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 3 Mar 2018, 7:30 PM IST

Emoji Movie

Emoji Movie

38वें रेजी अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा शनिवार को की गई। इस अवॉर्ड समारोह में कुल नौ श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई। एनिमेटेड फिल्म 'द इमोजी मूवी' की रेजी अवॉर्ड्स में धूम रही। इसने सबसे ज्यादा पुरस्कार अपने नाम किए। बता दें कि रेजी अवॉर्ड मजाक के तौर पर विभिन्न श्रेणियों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्म को दिया जाता है। 'द इमोजी मूवी' ने चार श्रेणियों में सबसे खराब पिक्चर, खराब पटकथा, खराब स्क्रीन कॉम्बो और टोनी लियोनडिस के खराब निर्देशन का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं फिल्म 'फिफ्टी शेड्स डार्कर' ने दो श्रेणियों खराब सहायक अभिनेत्री (किम बेसिंगर) और खराब सीक्वल का पुरस्कार जीता। अपनी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'हैकशॉ रिज' के लिए पिछले साल रेजी रिडीमर का पुरस्कार जीतेन वाले मेल गिब्सन ने इस साल फिल्म 'डैडीज होम-2' में विद्रोही पिता की भूमिका निभाने के लिए सबसे खराब सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

यहां देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

सबसे खराब पिक्चर
'इमोजी मूवी'

सबसे खराब एक्ट्रेस:

एक्स - टायलर पेरी, 'बू! 2: ए मेडए हेलोवीन'

सबसे खराब अभिनेता:

टॉम क्रूज़, 'द ममी'

सबसे खराब सहायक अभिनेता:
एक्स - मेल गिब्सन, 'डैडीज होम-2'

सबसे खराब सहायक अभिनेत्री:
किम बासिंगर, 'फिफ्टी शेड्स डार्कर'

सबसे खराब स्क्रीन कॉम्बो:
'इमोजी मूवी'

सबसे खराब रीमेक या सिक्वेल:

'फिफ्टी शेड्स डार्कर'

सबसे खराब निर्देशक:

एंथनी लियोन्डिस: 'इमोजी मूवी'

सबसे खराब स्क्रीन प्ले:

'इमोजी मूवी'

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म भी हुई थी नॉमिनेट:
हॉलीवुड में धूम मचा रही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘बेवॉच’ भी इसमें सबसे खराब फिल्मों की श्रेणी में नॉमिनेट हुई थी। बता दें कि यह प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन लीड रोल में थे। प्रियंका की इस फिल्म को 'वर्स्ट फिल्म ऑफ द ईयर' की कैटेगरी में शामिल किया गया। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस फिल्म में प्रियंका ने निगेटिव रोल प्ले किया था।हालांकि इस श्रेणी में अवॉर्ड 'इमोजी मूवी' को मिला।
बता दें कि प्रियंका जल्द ही 'ए किड लाइक जैक' और 'इट इजंट रोमांटिक' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको सीजन 3' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। पिछले दिनों इस शो से प्रियंका का एक लुक भी सामने आया था। प्रियंका शो के इस सीजन में अलग लुक में नजर आएंगी। प्रियंका इस बार शो में छोटे बालों में नजर आने वाली है।