14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SAG awards 2019: ‘ब्लैक पैंथर’, रामी मालेक और ग्लेन क्लोज ने मारी बाजी

‘दिस इज अस’ को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज से सम्मानित किया गया

less than 1 minute read
Google source verification
SAG awards 2019

SAG awards 2019

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी) अवॉर्ड्स में मार्वल स्टूडियोज की ‘ब्लैक पैंथर’ को ‘बेस्ट कास्ट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि रामी मालेक और ग्लेन क्लोज सर्वश्रेष्ठ कलाकार के रूप में उभरे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 के एसएजी अवॉर्डस की रविवार रात क्लोज ने ‘द वाइफ’ में अपनी मुख्य भूमिका के लिए पुरस्कार प्राप्त किया और रामी मालेक ने ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब पाया।

This is us सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज:
‘दिस इज अस’ को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज से सम्मानित किया गया, जबकि ‘द मार्वलस मिसेज मैसल’ ने इस कार्यक्रम में कॉमेडी सीरीज की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए पुरस्कार जीता। बता दें कि मेगन मुल्लाली इस साल के एसएजी पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर रही हैं। एलन एल्डा को 2019 एसएजी अवॉर्ड्स के ‘लाइफ अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

एमिली ब्लंट सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री:
दूसरी तरफ एमिली ब्लंट ने ‘अ क्वाइट प्लेस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए एसएजी पुरस्कार जीता। जबकि मेहर्शाला अली को ‘ग्रीन बुक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता घोषित किया गया।