हॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलेना गोमेज ने किया सोशल मीडिया को किया अलविदा, खतरनाक बीमारी से जूझ रही सिंगर

Selena Gomez Quits Social Media: सेलेना गोमेज हाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला बनी हैं। लेकिन सेलेना गोमेज को लेकर जो खबर सामने आ रही है, वो बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

2 min read
Feb 26, 2023
Selena Gomez quits social media after becoming most followed female on Instagram

Selena Gomez Quits Social Media: हॉलीवुड की फेमस सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सेलेना गोमेज एक बार फिर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला बन गई हैं। 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' की स्टार के इंस्टाग्राम पर 385 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सेलेना के चाहने वाले केवल अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। उन्होंने बिजनेस वुमन काइली जेनर को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया। लेकिन इसी के बाद उन्होंने कुछ चौंकाने वाला किया। 30 साल की सिंगर ने खुद अनाउंसेंट की है कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं।


पहले भी सोशल मीडिया से ब्रेक ले चुकी हैं सेलेना


ऐसा पहली बार नहीं है कि सेलेना ने पहली बार सोशल मीडिया पर ब्रेक लिया है। इससे कुछ सालों पहले भी सेलेना ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने वापसी कर ली थी। वहीं, अब फिर से उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है।


सेलेना ने अपने फैंस से कही ये बात


उन्होंने टिक टॉक पर बात करते हुए बताया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, पूरी दुनिया में मेरे सबसे अच्छे दोस्त और सबसे अच्छे फैंस हैं। और हां, मैं सोशल मीडिया से जा रही हूं, क्योंकि ये थोड़ा मूर्खतापूर्ण है। लेकिन मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं। मैं बहुत जल्द आप लोगों से मिलती हूं।"


गंभीर बीमारी से जूछ रही हैं सिंगर


बता दें, इन दिनों एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने टिकटॉक के लाइव सेशन के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह 'ल्यूपस; नाम की एक बीमारी से जूझ रही हैं। ये एक ऐसी बीमारी है, जिसका फिलहाल कोई इलाज नहीं है। इस बीमारी का इलाज पूरी तरह से दवाओं पर टिका हुआ है। यह एक ऐसी बीमारी है जिससे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जैसे की शरीर में सूजन आ जाती है।


क्या है ल्यूपस डिजीज?


ल्यूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो सूजन और कई तरह के समस्याओं (लक्षणों) का कारण बनती है। यह बीमारी तब होती है, जब शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने वाला इम्यून सिस्टम ही शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है और हमला करना शुरू कर देता है।

यह भी पढ़ें: क्रिस रॉक-विल स्मिथ थप्पड़ कांड के बाद उठाया गया बड़ा कदम, दोबारा नहीं हो पाएगी ऐसी घटना


शरीर के इन हिस्सो को प्रभावित करता है ल्यूपस


ये बीमारी शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है, जैसे- स्किन, किडनी, ज्वाइंट्स, ब्लड सेल्स, ब्रेन, दिल और फेफड़े। लुपस सभी को अलग तरह से प्रभावित करता है। कुछ लोगों में केवल कुछ हल्के लक्षण होते हैं और अन्य में कई, अधिक गंभीर लक्षण होते हैं। इसकी पहचान करना कभी-भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इस बीमारी के लक्षण दूसरी बीमारियों के जैसे ही लगते हैं।


समय पर लक्षणों की पहचान कर किया जा सकता है निदान


कई बार लोग इसके लक्षणों को आम समस्या समझने की गलती कर बैठते हैं। यही वजह है कि इसके इलाज में कई बार काफी देरी हो जाती है। लुपस से निदान पाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन समय से इसके लक्षणों की पहचान कर इससे होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।


इन लक्षणों से की जा सकती है लक्षणों की पहचान


कुछ कॉमन लक्षणों की पहचान करके इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है, जैसे- बुखार, थकान, सूजन और जोड़ो में दर्द, नाक पर तितली के साइज का रैश होना, सांस लेने में दिक्कत, आंखों का सूखना, सीने में दर्द, याददाश्त कमजोर होना और सिरदर्द होना।

यह भी पढ़ें: टॉम क्रूज को नहीं करना चाहता अब कोई डेट, कर चुके हैं 3 शादियां, गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट भी रही लंबी

Published on:
26 Feb 2023 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर