28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या लाल मिर्च से बच सकती है हार्ट अटैक के मरीज की जान! जानिए क्या है सच्चाई

Lal Mirch Health Benefits : हाल के दिनों में हार्ट अटैक के कई मामले सामने आए हैं। ऐसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हो रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह जेनेटिक और खराब लाइफस्टाइल को माना जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 26 Jul 2023, 2:21 PM IST

lal-mirch-health-benefits.jpg

Lal Mirch Health Benefits : red chili save the life of a heart attack patient

हाल के दिनों में हार्ट अटैक के कई मामले सामने आए हैं। ऐसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हो रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह जेनेटिक और खराब लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर काफी शोध भी किया जा रहा है, जिसमें कई चौंकाने वाले रिजल्ट्स सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही लाल मिर्च से हार्ट अटैक रोकने का न्यूज भी बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े-Pranayama : गहरी सांसों से गुपचुप हो जाते हैं 7 बड़े फायदे

हाल में सोशल मीडिया पर लाल मिर्च से हार्ट अटैक को रोकने की एक न्यूज काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस न्यूज में बताया जा रहा है कि लाल मिर्च का घोल हार्ट अटैक के मरीज को पीला देने से उसकी जान बच सकती है। कहा जा रहा है कि लाल मिर्च में कम से कम 90,000 यूनिट स्कोवाइल पाया जाता है, जो हार्ट अटैक को रोकने में कारगर है। दावा किया जा रहा है कि इस उपचार से किसी भी मरीज की जान एक मिनट के अंदर बचाई जा सकती है।

यह भी पढ़े-बिना जूते-चप्पल के चलना सेहत के लिए होता है फायदेमंद , लेकिन धयान रखे ये बात

हांलाकि इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे उपचार से हमें बचना चाहिए। इस उपचार से हार्ट अटैक का मामला और भी गंभीर हो सकता है। हार्ट अटैक आने के बाद जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल में जाएं और इलाज कराएं। कई डॉक्टरों ने बताया कि स्कोविल नाम का कोई तत्व लाल मिर्च में नहीं पाया जाता है। स्कोविल एक प्रकार का स्केल है जिसका उपयोग मिर्च के तीखेपन को नापने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस तरह की आपातकालीन स्थिति में लाल मिर्च का उपयोग करने से बचे।

यह भी पढ़े-Amla and Honey Benefits: क्या आप भी करते हैं आंवला और शहद का एक साथ सेवन, तो एक बार जान लीजिए

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल