28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amla and Honey Benefits: क्या आप भी करते हैं आंवला और शहद का एक साथ सेवन, तो एक बार जान लीजिए

Amla and Honey Benefits: आंवला के साथ शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आंवला और शहद कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 26 Jul 2023, 11:36 AM IST

amla-and-honey-benefits.jpg

Health benefits of eating amla and honey together to boost immunity system

Amla and Honey Benefits: आंवला के साथ शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आंवला और शहद कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

Amla and Honey Benefits: आंवला और शहद का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आंवला और शहद कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन जब आंवला के साथ शहद का सेवन करते है तो लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। आंवला में कैल्‍श‍ियम, आयरन, प्रोटीन, ऊर्जा, कॉर्ब्स, ज‍िंक, कॉपर, पोटैश‍ियम और फॉस्‍फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं।

यह भी पढ़े-Guava Leaves Benefits: अमरूद ही नही, अमरूद की पत्तियों भी सेहत के लिए होती हैं फायदेमंद, जानिए फायदे

वहीं शहद में फोलेट, सेलेन‍ियम, सैचुरेटेड फैटी एस‍िड, व‍िटाम‍िन बी6, व‍िटाम‍िन ए और व‍िटाम‍िन ई आद‍ि गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। साथ ही इनका एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। तो आइए जानते हैं आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

Benefits of amla and honey आंवला और शहद के फायदे
इम्‍यून‍िटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्‍यून‍िटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आंवला और शहद का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला और शहद में व‍िटाम‍िन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्‍यून‍िटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

यह भी पढ़े-Modak Benefits: गणपति बप्पा के मनपसंद मोदक में छिपे हैं सेहत के कई अनगिनत राज, थायराइड में होता है फायदेमंद

Beneficial in strengthening the digestive system पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आंवला और शहद का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला और शहद में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही बॉडी में एंटीबॉडी का न‍िर्माण करने के ल‍िए आंवला और शहद का म‍िश्रण फायदेमंद माना जाता है।

Beneficial for liver लिवर के लिए फायदेमंद
लिवर के लिए आंवला और शहद का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला और शहद दोनों एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए इन दोनों का साथ में सेवन लिवर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला और शहद शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है, जिससे शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

यह भी पढ़े-Hing Side Effects: जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल