
Home remedies to cure headache
Health Tips: गैस की समस्या अक्सर शरीर में बनी ही रहती है, इसके होने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं जैसे कि डाइट में उल्टी-सीधी चीजें खाने के कारण, तेल-मसाले युक्त ज्यादा चीजों का सेवन करने के कारण और भी कई सारे कारण हो सकते हैं। लेकिन वहीं सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब यही गैस की समस्या बॉडी के दूसरे पार्ट्स तक पहुंच जाती है, इससे बॉडी के अन्य दूसरे पार्ट्स के ऊपर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जानिए कि यदि इन समस्यायों से निजात पाना चाहते हैं तो कौन-कौन से घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
गैस्ट्रिक सिरदर्द के कौन-कौन से कारण हो सकते हैं
गैस्ट्रिक सिरदर्द के कई सारे कारण हो सकते हैं, जैसे कि एसिडिटी के कारण, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल में समस्यायों के आने के कारण आदि। गैस की वजह से ज्यादातर सिरदर्द इसलिए भी होता है कि क्योंकि आंत दिमाग के कड़ी से जुड़ी हुई होती है, जिसके कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम में समस्यायों के कारण सिरदर्द झेलना पड़ सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण ये होता है कि बॉडी में भरपूर मात्रा में खाना नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण सिरदर्द हो रहा है।
जानिए सिरदर्द दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में
नींबू पानी
नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, ये कई सारे एंटीइन्फ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, आप रोजाना गुनगुने पानी में नींबू के रस को पिएं, वहीं खाने में भी नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपके सिरदर्द की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है।
कोल्ड पैक ट्राई करें
यदि आपके पेट में गैस की वजह से सिरदर्द की समस्या रहती है तो आप अपने माथे पर एक ठंडा पैक लगा लें, इसके लिए आप एक तौलिये को लें और के टुकड़ों को अच्छे से लपेट लें, और 3-4 मिनट तक इसको सिर में हल्के हांथों से सिकाई करें, ऐसा करने में सिर दर्द की समस्या दूर हो जाएगी, वहीं ब्लड फ्लो भी सही बना रहेगा।
सौंफ के पानी का सेवन करें
सौंफ के पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है,गैस के कारण सिर में होने वाले दर्द को दूर करना चाहते हैं तो सौंफ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से वहीं आपका मूड भी बूस्ट हो जाता है।
यह भी पढ़ें: इस फ्रूट को रोजाना के डाइट में करें शामिल, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में, स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो जाएंगी दूर
ठंडा दूध लें
रोजाना एक गिलास ठंडे दूध के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं यदि आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्या रहती है या गैस की वजह से ज्यादातर सिर में दर्द बना रहता है तो भी ठंडे दूध का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे सिरदर्द की समस्या से राहत मिल जाती है।
यह भी पढ़ें: दांत में जमे मैल और मुँह से आने वाले बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं इन घरेलू उपायों को
पुदीने का सेवन करें
पुदीने की चाय के सेवन से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं, ये एंटी बैक्टेरियल और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, ये आपके पेट मं दर्द को शांत करने के साथ-साथ तुरंत राहत भी दिलाता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
27 May 2022, 11:28 AM IST
Published on:
27 May 2022, 11:22 AM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.