6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Remedies for Burning Feet: क्या आप भी तलवे में हो रहे जलन से परेशान है, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत

Home Remedies for Burning Feet: गर्मियों की मौसम में अक्सर तलवे में जलन होने की समस्या होती रहती है। इस जलन के कारण चलने-फिरने और खड़े होने में पैरों में दर्द और चुभन भी महसूस होने लगती है। थकान या पानी की कमी की वजह से भी तलवे में जलन की समस्या हो सकती है।  

2 min read
Google source verification
Home Remedies for Burning Feet: क्या आप भी तलवे में हो रहे जलन से परेशान है, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत

Home remedies to get relief from burning feet

Home Remedies for Burning Feet: गर्मियों में तलवे में जलन होने के कई वजह हो सकते हैं। जैसे कि रात के समय पैरों की तरफ ब्लड सर्कुलेशन का तेज होना, बहुत ज्यादा थकान, प्रेग्नेंसी, पानी की कमी, एलर्जी और हार्मोनल गड़बड़ियां। तलवे में जलन होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन पैरों के तलवों में जलन की समस्या को दूर करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय करते हैं। ऐसे ही आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आपकी तलवे में जलन की समस्या दूर हो जाएगी। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

तलवे में जलन से राहत पाने के घरेलू उपाय

1. नीलगिरी का तेल
नीलगिरी का तेल पैरों की जलन कम करता है क्योंकि नीलगिरी का तेल ठंडा होता है। दरअसल, नीलगिरी के तेल में कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है और इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण जहां सूजन को कम करता है। साथ ही दर्द को भी कम करता है। तो, अगर आपके पैरों में जलन हो तो, तलवों पर नीलगिरी का तेल लगाएं और फिर ठंडे पानी पैर धो लें।
यह भी पढ़े: क्या आप भी पैरों की झनझनाहट से परेशान है? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत आराम

2. सेब का सिरका
पैरों की जलन को दूर करने में सेब का सिरका काफी फायदेमंद होता है। यदि आप गर्म पानी में सेब की सिरका को डालकर अपने पैरों को उससे धोते हैं तो आपके पैरों की जलन बहुत हद तक दूर हो सकती है।

3. सरसों का तेल
तलवे में जलन की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सोने से पहले आप सरसों के तेल से पांच मिनट तक हल्के हाथों से अपने तलवों की मालिश करें। इससे आपको तलवे में जलन होने वाली जलन से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: आंखों में होने वाली जलन से परेशान हैं? तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

4. ठंडा पानी
ठंडा पानी पैरों की जलन दूर करने का सबसे अच्छे घरेलू उपचार में से एक है। ठंडा पानी पैरों में होने वाली झनझनाहट, सुन्नपन और सूजन से जल्दी राहत दिलाता है। इसके लिए आप एक बाल्टी में ठंडा पानी भरें। फिर इस पानी में अपने पैरों को कुछ मिनट के लिए भिगोये। अपने पैरों को थोड़ा आराम देने के बाद फिर से ऐसा ही करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।


बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल