6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Remedies for Muscle Pain: क्या आप भी मसल्स में हो रहे दर्द से परेशान है, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत

Home Remedies for Muscle Pain: मसल्स में दर्द होना आज के समय में आम बीमारी हो चुकी है। आजकल की भागदौड़ की लाइफस्टाइल के कारण मसल्स में दर्द की शिकायत लगभग सभी को रहती है। यह बहुत ही आम परेशानी है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। कुछ घरेलू उपाय इससे राहत दिला सकते है।

3 min read
Google source verification
Home Remedies for Muscle Pain: क्या आप भी मसल्स में हो रहे दर्द से परेशान है, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत

Home remedies to get relief from muscle pain

Home Remedies for Muscle Pain: आज के समय में मसल्स का दर्द किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन तीस से चालीस वर्ष की उम्र के युवाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई बार मांसपेशियों में दर्द किसी चोट या दुर्घटना, मांसपेशियों के अत्याधिक उपयोग, या मांसपेशियों में तनाव या फिर किसी मेडिकल परिस्थितियों के कारण भी होता है। लेकिन मसल्स में दर्द की शिकायत खास तौर से पीठ, कंधे और गर्दन में होती है। शरीर में फैली मांसपेशियां शरीर की ताकत होती है। ये शरीर को मजबूती देने के साथ ही लचीलापन भी देती है। अगर आप भी मांसपेशियों के दर्द से परेशान हैं और इससे रहत पाना चाहते हैं, तो ये घरेलू उपाय आपको इस दर्द से राहत दिला सकते हैं।

मसल्स में हो रहे दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय

1. हल्दी
हल्दी को पुराने समय से दर्द निवारक के रूप में जाना जाता है। हल्दी में एक खास तत्व होता है जिसे कर्क्युमिन कहते हैं। ये तत्व दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। इसके लिए एक ग्लास दूध में आधा चम्मच हल्दी डालें और इसे 5 मिनट हल्की आंच पर गर्म करें। अब इस दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें। यह दूध शरीर के किसी भी हिस्से के र्द से राहत दिलाने में कारगर है।
यह भी पढ़े: क्या आप भी पैरों की झनझनाहट से परेशान है? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत आराम

2. सरसों का तेल
सरसों के तेल को प्राकृतिक औषधि माना जाता है। इसके उपयोग से त्वचा की सतह पर रक्त प्रभाव बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही अकड़न और दर्द में राहत मिलती है। इसके लिए सरसों के तेल में लहसुन की दो कलियां डालकर हल्का गुनगुना गर्म लें। अब गुनगुने तेल से हाथों और पैरों की अच्छी तरह मालिश करें। इससे ऐठन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। साथ ही लहसुन के तेल से पीठ दर्द, गर्दन दर्द, घुटने के दर्द में आराम मिलता है।

3. अदरक
मसल्स दर्द को दूर करने में अदरक भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। एनाल्जेसिक गुण के कारण यह बहुत शक्तिशाली होता है, इसमें सूजन कम करने की और दर्द कम करने की शक्ति होती है। ये गुण शरीर के दर्द से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। इसके प्रयोग के लिए आप एक 2 इंच अदरक का टुकड़ा लें। अब एक कप पानी में इस टुकड़े को मिल दें। इसको अच्छी तरह से लगभग 5 मिनट उबाल लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में 2 से 3 बार पिएं।

4. सेंधा नमक
सेंधा नमक मसल्स में दर्द की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और दर्द में राहत देता है। इसके लिए आप हल्के गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर उससे नहाएं, लेकिन ध्यान रहे कि आधे घंटे से ज्यादा इस पानी का इस्तेमाल न करें, नहीं तो इसके प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े: आंखों में होने वाली जलन से परेशान हैं? तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

5. गर्म पानी से नहाएं
अगर मसल्स में दर्द है तो कभी भी ठंडे पानी से न नहाएं। पानी को हल्‍का गुनगुना कर लें और फिर उसी से नहाएं। अगर मौसम ठंड का है तो आप गर्म पानी से नहा सकते हैं। इससे दर्द में राहत मिलती है। पानी में आपको एप्‍सम सॉल्‍ट भी मिला लेना चाहिए क्‍योंकि यह दर्द को खींच लेता है। अगर दर्द अधिक है तो गर्म पानी की थैली से आप उस स्‍थान की सिकाई भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।


बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल