8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Skin Care Tips: गर्मियों में अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा का सीधा असर हमारे त्वचा पर पड़ता है। जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान सी हो जाती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान खासतौर पर रखने की जरुरत है।  

2 min read
Google source verification
Skin Care Tips: गर्मियों में अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये घरेलू उपायSkin Care Tips: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा का सीधा असर हमारे त्वचा पर पड़ता है। जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान सी हो जाती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान खासतौर पर रखने की जरुरत है।

Home remedies to take care of skin in summer

Skin Care Tips: गर्मी आते ही तो त्वचा की परेशानियां शुरू हो जाती है। गर्मियों में त्वचा की देखभाल करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। जिसकी वजह से किसी को त्वचा पर रैशेज होते हैं तो कोई खुजली से परेशान होता है। एलर्जी, लालपन, सूखापन या स्किन का फटना तक हो सकता है। त्वचा की देखभाल करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। महंगी से महंगी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे भी कुछ नहीं होता है। टैनिंग और सनबर्न से स्किन को बचाना गर्मी में बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू और प्राकृतिक उपाय है जो गर्मियों की वजह से त्वचा पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव से आपको बचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

त्वचा का ध्यान रखने के घरेलू उपाय


1. खूब पानी पिएं

ज्यादा पानी पीने से त्वचा खूबसूरत बनता है। गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए आप दिनभर में कम से कम 6 से 7 ग्लास पानी पिएं। क्योंकि पानी पीने से पेट साफ रहेगा और त्वचा टोन्ड रहेगी। लेकिन इसके साथ ही आप ऐसे फलों को खाएं, जिनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है।

यह भी पढ़े: क्या आपके बालों में जूं बना लिए हैं अपना घर, तो ये घरेलू नुस्खे तुरंत दिलाएंगे छुटकारा

2. चंदन पाउडर

गर्मी के मौसम में चंदन पाउडर का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसलिए आप चंदन पाउडर में गुलाब जल मिला लें। फिर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी।

3. दही

गर्मियों में दही का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, जिससे त्वचा से गंदगी बाहर आ जाती है और साथ ही टैनिंग हटाने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप दही को अपनी त्वचा पर लगाएं और 30 मिनट के बाद पानी से धो लें। लेकिन 2 घंटे तक त्वचा पर कुछ न लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर मिलेगा।

यह भी पढ़े: क्या आप दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

4. मुल्तानी मिट्टी

गर्मी में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा पर निखार आती है। साथ ही टैनिंग की समस्या भी दूर होती है। इसलिए मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में गुलाब जल मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगा लें और सूखने के बाद पानी से धो लें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल