6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Puffy Eyes:आंखों की सूजन को चुटिकियों में दूर कर देंगे ये 5 घरेलू उपाय

Puffy Eyes: आँखें और इसके आस-पास कि त्वचा काफी ज्यादा संवेदलशील होती है, ऐसे में जरा सी समस्या होने पर इसपर सूजन आ सकती है, इसलिए आज हम आपको कुछ आसान से उपायों के बारे में बताएँगे जो इस समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं।  

3 min read
Google source verification
आंखों की सूजन को चुटिकियों में दूर कर देंगे ये 5 घरेलू उपाय

remedies for puffy eyes

Puffy Eyes: आंखों कि बात करें तो ये हमारे बॉडी के नाजुक हिस्सों में से एक होती है, यदि इसके ऊपर कोई भी प्रभाव पड़ता है तो पूरे बॉडी के ऊपर इसका असर देखने को मिलता है। आंखों में सूजन के कारण कई सारी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं, जैसे कि दर्द, जलन आदि। ऐसे में आज हम आपको बताएंगें कि आंखों से जुड़ी समस्यायों को दूर करने कि सोंच रहे हैं तो कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। वहीं इन टिप्स को फॉलो करके कैसे सूजन की समस्या से खुद का बचाव भी किया जा सकता है।

जानिए आंखों के नीचे सूजन क्यों होती है
आंखों के नीचे सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं, वहीं इसके होने पर आम दिनों के मुकाबले आँखें पहले से ज्यादा थोड़ी फूली हुई दिखाई देती है। मेडिकल भाषा कि बात करें तो इस समस्या को पेरिआरबिटल कहा जाता है, इसका परिणाम ये होता है कि आंखों के नीचे वाले हिस्से में तरल पदार्थ एकत्रित हो जाता है, वहीं आंखों में सूजन आ जाती है।

जानिए आंखों में सूजन कम करने के इन घरेलू उपायों के बारे में:

1.टी बैग का करें इस्तेमाल
आंखों में सूजन कि समस्या को दूर करना चाहते हैं तो टी बैग लें और उसे लगभग 10 मिनट के लिए फ्रिज के अंदर रख दें, अब इसे निकाल कर आंखों के ऊपर रखें, लगभग 10-15 मिनट तक, थोड़ी देर में आंखों में आई सूजन को दूर करने में मददगार साबित होगा। वहीं में आई रेडनेस को भी दूर कर देगा।

2.नारियल तेल
आंखों में आई सूजन की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो नारियल का तेल आपके काम आ सकता है, इसमें एंटी इन्फ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट्स के जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं, वहीं नारियल का तेल कई प्रकार के संक्रमण से बचा के रखने में भी सहायक होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप नारियल के तेल को हल्का सा गर्म कर लें, इसके बाद आंखों के नीचे हल्के-हल्के हांथों से लगा लें। इसके रोजाना उपयोग से आंखों में आई सूजन की समस्या दूर हो जाएगी।

3.कॉफी पाउडर का कर सकते हैं इस्तेमाल
कॉफी का सेवन आमतौर पर सभी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आंखों में सूजन कि समस्या को दूर करने में भी कॉफ़ी पाउडर बहुत ही ज्यादा मददगार हो सकता है। कॉफ़ी एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए आंखों में आई सूजन को दूर करने के लिए आप कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको आंखों के नीचे इस्तेमाल करने के लिए आप एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर लें, इसमें हल्का सा नारियल के गर्म तेल को मिक्स कर लें और आंखों के नीचे हल्के-हल्के हांथों से लगा लें। लगभग 10-15 मिनट तक इसे लगा हुआ छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से फेस वाश कर लें। कुछ ही देर में इस समस्या से आराम मिल जाएगा।


यह भी पढ़ें: 'जीवनरक्षक' है नीम, जानिए पत्ते से लेकर छाल तक के सेवन से होने वाले इन 6 अद्भुत फायदों के बारे में



4.कोल्ड स्पून
कोल्ड स्पून का इस्तेमाल आंखों में आने वाली सूजन को दूर करने के लिए किया जा सकता है, इसके लिए आप चार से पांच चम्मचों को लें और उसे लगभग आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, इसके बाद अपनी आंखों के नीचे सूजन को दूर करने के लिए कोल्ड स्पून का अपनी आंखों में 10-15 मिनट के लिए रख दें। इसके इस्तेमाल से सूजन दूर हो जाएगी, वहीं आंखों को भी राहत मिलेगा।

यह भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में घमौरियों या खुजली की समस्या से रहते हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आ सकते हैं काम

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल