
नई दिल्ली:हुवावे ( Huawei ) की सब ब्रांड कंपनी हॉनर ( Honor ) अपना पहला स्मार्ट टीवी लाने जा रही है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को 10 अगस्त को हुवावे डिवेलपर्स कॉन्फेंस 2019 में लॉन्च कर सकती है। Honor Smart Screen कंपनी का स्मार्ट टीवी होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि अब तक इसके लिए 1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इससे पहले ख़बर आई थी कि इस टीवी से पर्दा 15 जुलाई को उठाया जाएगा। लेकिन एसा नहीं हुआ।
रिपोर्ट की माने तो कंपनी 55 इंच पैनल वाले टीवी का दो वेरिएंट पेश करेगी। इसमें एक स्टैंडर्ड और एक प्रो वेरिएंट होगा। वहीं, इस टीवी में Honghu 818 चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें तस्वीर लेने और वीडियो कॉल करने के लिए पॉप-अप कैमरा होगा।
प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus भी अपना खुद का TV लाने जा रही है। रिपोर्ट की माने तो OnePlus रिमोट कंट्रोल ब्लूटूथ SIG मॉडल नंबर RC-001A तक पहुंच गई है, जो oneplus tv के लॉन्च पर संकेत देता है। पिछले साल सितंबर में OnePlus के फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने जानकारी दी थी कि कंपनी स्मार्ट टीवी पेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने घोषणा की थी कि OnePlus TV प्रीमियम फ्लैगशिप टीवी होगा। फिलहाल इस टीवी के फीचर्स और लॉन्चिंग तारीख की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
Published on:
07 Aug 2019 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
