नई दिल्ली:Noble Skiodo नामक कंपनी ने भारत में अपने दो बजट रेंज में आने वाले स्मार्टलाइट LED TV को लॉन्च किया है। टीवी बनाने वाली इस कंपनी ने अपने 24 इंच वाले (NB24YTO1) की कीमत 6,999 रुपये रखी है। वहीं, 32 (NB32YTO1) वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों ही टीवी स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इसके अलावा दोनों टीवी में यूट्यूब, वेब ब्राउजर और ट्विटर जैसे ऐप पहले से मौजूद हैं।