अगर शाओमी का यह फास्ट चार्ज मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा, तो इसके जरिए 4000 एमएएच तक के बैटरी वाले हैंडसेट को केवल 17 मिनट में फुल चार्ज कर लिया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी के चैयरमैन लिन बिन ने एक वीडियो शेयर कर के दिया है। इस वीडियो में नए सुपर फास्ट चार्ज के जरिए 4000 एमएएच वाले स्मार्टफोन की बैटरी को मात्र 7 मिनट में आधा चार्ज करके दिखाया गया है।