airtel l के 169 रुपये वाले प्लान की सीधी टक्कर बाजार में जियो के 149 रुपये वाले प्लान से होगी, जिसमें ग्राहकों को हर दिन 1.5GB डेटा का फायदा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज का भी लाभ मिलता है। इससे पहले एयरटेल ने अपने 99 रुपये से प्लान को 20 रुपये महंगा करते हुए 119 रुपये का कर दिया था। इसके साथ ही यूजर्स को इस प्लान में कम डेटा का लाभ दिया जा रहा है। पहले इस पैक में यूजर्स को 2 जीबी डेटा मिलता था, लेकिन बदलाव के बाद 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। डेटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 28 दिन के लिए 300 एसएमएस दिया जा रहा है।