इसके अलावा Whatsapp में ( Fingerprint Authentication ) फीचर पर भी कंपनी काम कर रही है। इस फीचर को आप अपनी मर्जी से क्टिवेट और डिएक्टिवेट कर सकते हैं। इसे एक्टिवेट करने के लिए Settings में जाएं फिर Account में Privacy को सेलेक्ट करके इसमें अपने फिंगरप्रिंट को रजिस्टर करें। इसके दौरान आप से पूछा जाएगा कि Whatsapp को कितनी देर बाद लॉक करना चाहते हैं, यहां आपको तुरंत, 1 मिनट, 10 मिनट और 30 मिनट के लॉक ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें से आपको एक ऑप्शन सेलेकट करना है। बता दें, आईफोन यूजर्स को पहले ही फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का फीचर मिल रहा है। आने वाले समय में यूजर्स को फेस आईडी से ऐप अनलॉक करने का ऑप्शन भी मिलता है।