script43-inch वाले इस शानदार Smart TV की कल सेल, जानिए ऑफर्स | Realme Smart TV Sale on June 16 in India, Price, Features | Patrika News

43-inch वाले इस शानदार Smart TV की कल सेल, जानिए ऑफर्स

locationनई दिल्लीPublished: Jun 15, 2020 05:30:07 pm

Submitted by:

Pratima Tripathi

Realme Smart TV की 16 जून को सेल
Flipkart, Realme.com से खरीद सकते हैं Smart TV
12,999 रुपए है TV की शुरुआती कीमत

Realme Smart TV Sale on June 16 in India, Price, Features

Realme Smart TV Sale on June 16 in India, Price, Features

नई दिल्ली। Realme Smart TV कल यानी 16 जून को एक बार फिर भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक Realme.in और फ्लिपकार्ट से टीवी को खरीद सकते हैं। Realme TV को दो साइज वेरिएंट में पेश किया है। इसमें पहला 32-inch स्मार्ट टीवी और दूसरा 43-inch स्मार्ट टीवी शामिल है। अगर बात करें कीमत ( Realme Smart TV Price ) की तो दो दोनों Smart TV को क्रमश- 12,999 रुपए और 21,999 रुपए है।

Realme Smart TV Offer

अगर ऑफर्स की बात करें तो दोनों वेरिएंट की खरीदारी के साथ 6 महीने का फ्री YouTube Premium सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही बिना ब्याज वाली EMI का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी Realme Smart TV के पैनल पर एक साल की वारंटी भी दे रही है। इतना ही नहीं, आर्डर प्लेस के 48 घंटे के भीतर टीवी इंस्टालेशन सर्विस फ्री है।

Realme Smart TV Specifications

Realme Smart TV में बेजेललेस एलईडी डिस्प्ले है। 32 इंच HD Ready डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन 1366×768 pixels है। वहीं 43 इंच फुलएचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1080 pixels है। इस स्मार्ट टीवी में Croma Boost Picture Engine दिया गया है, जो 400 nts अल्ट्रा ब्राइटनेस देगी। टीवी में MediaTek MSD6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल है, जो ARM Cortex-A53 CPU और Mali-470 MP3 GPU के साथ आता है।

17 जून को Samsung Galaxy A21s भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

दोनों स्मार्ट टीवी Android TV 9 Pie पर रन करता है। इसके अलावा इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। स्मार्ट टीवी में 24W क्वॉड स्पीकर है। टीवी Dolby Audio और Bluetooth 5.0 को सपोर्ट करता है। इसमें Google Assistant, Google Play Store, Netflix, Amazon Prime Video और YouTube पहले से मौजूद मिलेंगे। बता दें कि रियलमी ने Realme Watch और Realme Buds Air Neo true wireless earphones भी उतारा है। इसके अलावा रियलमी वॉच को भी सेल के लिए दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो