जिओ की इस डिवाइस में बैटरी, 4G और Wi-Fi सिग्नल के नोटिफिकेशन लाइट्स भी दिए गए हैं। इस डिवाइस से 32 यूजर्स हाई-स्पीड डेटा नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें एक USB से और 31 Wi-Fi से कनेक्ट हो सकते हैं। इसके जरिए कनेक्ट होने के बाद स्मार्टफोन्स पर Jio 4G वॉयस एप के जरिए HD वॉयस और वीडियो कॉल्स किए जा सकते हैं। इस डिवाइस में ALT3800 प्रोसेसर दिया गया है और यह FDD-Band 3, Band 5 और TDD-Band 40 को सपोर्ट करता है।