इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें आगे की तरफ सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसके रियर कैमरे में LED फ्लैश भी दिया है। Aqua Lions E3 की इंटरनल मेमोरी 16GB की है जिसको मेमोरी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, WLAN, Bluetooth, FM रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और एक माइक्रो-USB 2.0 पोर्ट मौजूद है। कंपनी ने इसमें 2500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध कराया गया है।