
नई दिल्ली: कोई भी नहीं चाहेगा की वह सोते समय खर्राटे ले जिससे किसी दूसरे को परेशानी हो। लेकिन खर्राटे की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह गहरी नींद में ही आता है जिसका हमे पता नहीं चलता। वहीं, अधिकतर लोगों के घर में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति भी होता है जिसके खर्राटे लेने की आदत से दूसरे सदस्यों को समस्या होती है। इसी दिक्कत को देखते हुए Tempur Sealy International नामक अमरीकन कंपनी ने एक ऐसा बेड बनाया है जिसकी मदद से खर्रादे से छुटकारा पाया जा सकता है।
दरअसल इस बेड की ख़ासियत यह है कि इस पर सोया हुआ कोई भी व्यक्ति जब खर्राटा लेगा तो, यह स्मार्ट बेड उसे इसके लिए रोकेगा। लेकिन रोकने के दौरान उस व्यक्ति की नींद नहीं खराब होगी। यह नींद ट्रैकर टेक्नोलॉजी पर काम करता है जिसकी मदद से यह यूजर के खर्राटा लेने से पहले ही भाप लेता है और इसके सर के पोजीशन को चेंज कर देता है। इतना ही नहीं यह स्मार्ट बेड हर सुबह स्लीपर्स को उनकी नींद की रिपोर्ट स्कोर के माध्यम से देता है। यूजर्स Google Home और Amazon Alexa स्मार्ट होम कनेक्टिविटी की मदद से यह स्कोर रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
यह स्मार्ट बेड कमरे के तापमान को ट्रैक करता है। इसके अलावा जब यूजर इस बेड पर सो रहा हो तब ये डेटा कलेक्ट करता है और यूजर की नींद कैसे बेहतर हो इसके लिए टिप्स भी देता है। TEMPUR Ergo Smart बेड की कीमत 1,799 USD डॉलर करीब (1,25,143 रुपये) है।
Published on:
02 Aug 2019 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
