31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूटे गमलों से करें बागवानी

टूटे गमले भी बड़े काम के साबित हो सकते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudha Verma

•

Updated: 6 Dec 2015, 11:54 AM IST

garden

garden

अगर आपको बागवानी का शौक है तो घर में और बगीचे में खूब सारे गमले भी होंगे। गमले टूट जाने पर यकीनन आप उन्हें फेंक देने के अलावा कुछ नहीं करती होंगी। टूटे गमले भी बड़े काम के साबित हो सकते हैं।

लिखें पौधों के नाम
गमलों की रिम का इस्तेमाल करके आप अपने बगीचे को खूबसूरत और जानकारीपरक बना सकती हैं। गमलों की रिम को हर पौधे के सामने आधा-आधा जमीन में गाड़ें और इन पर पौधों का नाम किसी परमानेंट मार्कर से लिख दें।

बनाएं मेंढकों का घर
बगीचे में मेंढक और टोड्स तो आ ही जाते हैं, क्यों न आप इन्हें एक प्यारा सा घर भी दे दें। आपको बस ऊपर से टूटे गमले को उल्टा करके बगीचे में रखना है। इसमें पानी का छोटा बरतन भी रखें। टोड्स कीड़े-मकौड़ों को दूर रखेंगे।

बचाएं पौधों को
टूटे गमलों की मदद से आप नए गमलों में पौधों को आसानी से बचा सकती हैं। गमले के टुकड़ों को पौधे के चारों ओर उल्टा डाल दें। गिलहरियां और दूसरे खोदने वाले जानवरों से आपके पौधे सुरक्षित रहेंगे।

डिजाइन करें गार्डन
अगर आपके भीतर रचनात्मकता है तो आप टूटे गमलों से भी कल्पना का हरा-भरा संसार रच सकती हैं। सबसे बड़े गमले में मिट्टी और मॉस डालें और फिर टूटे गमलों से सीढियां बनाएं। अपनी कल्पनाशीलता से सजाएं।

हरियाली की धारा
आधे टूटे गमले को मिट्टी में दबा दें। इस आधे हिस्से के आगे का बगीचा छोटे-छोटे पौधे लगाकर इस तरह विकसित करें कि हरियाली की धारा बहती हुई नजर आए। यह दिलकश नजारा हर किसी को लुभाएगा।

नहीं बहेगी मिट्टी
नए गमले में मिट्टी भरने से पहले गमले के छेद के ऊपर टूटे गमले का टुकड़ा उल्टा करके डाल दें। इससे अगली बार जब भी आप पानी डालेंगी तो गमले के छेद से मिट्टी कम निकलेगी और अतिरिक्त पानी भी निकल जाएगा।