20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होम

video News… नीमच जिले में ठंड इतनी पड़ रही कि फसलें तक जम गई

3 डिग्री तक गिरा तापमान, पाला पडऩे की आशंका बढ़ी

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Jan 17, 2023

नीमच. नीमच जिले में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। इंसान घरों में दुबके हैं, लेकिन फसलों पर कहर बसर रहा है। हालात यह हो गए हैं कि फसलों पर बर्फ जमने लगी है। इससे अनुमान यही लगाया जा सकता है कि किसानों ने सुरक्षा के उपाय नहीं किए जो फसलों पर प्रतिकूल असर अवश्य पड़ेगा।

अफीम, सरसों, चना, धनिया पर पाला लगने की आशंका
कृषि विज्ञान केन्द्र को प्राप्त आकड़ों के अनुसार मौसम में आए बदलाव के पूर्वानुमान अनुसार नीमच जिले के किसान विशेष ध्यान रखें। आगामी एक-दो दिन में तापक्रम, पारा न्यूनतम 3 से एक डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पूणे एवं मौसम विज्ञान विभाग भोपाल द्वारा जारी की गई है। तापमान गिरने की स्थिति में किसान फसलों की देखभाल में विशेष ध्यान रखें। तापक्रम में गिरावट (1 से 3 डिग्री सेल्सियस) यदि ज्यादा समय तक रहने पर फसलों में विशेषकर बैंगन, टमाटर, धनियां, मैथी, जीरा, मटर, चना, सरसों, अफीम आदि में पाला पडऩे लगने की संभावना है। ऐसे समय में किसान भाईयों को फसल की सतत निगरानी रखने की एवं फसलों को पाले से बचाव के प्रबंध करने की सलाह दी गई है। पाले से बचाव के लिए फसलों में सिंचाई (विशेषकर स्प्रिंकलर विधि) करें।


खेत में जगह जगह रोड़ी, कचरा, भूसा, टायर जलाएं
पाला गिरने की आशंका होने पर फसल में सिंचाई करें। पानी की कमी हो तो सिंचाई नालियों के चारों ओर जगह-जगह पानी भर दें। खेत में जगह जगह रोड़ी, कचरा, भूसा, टायर आदि जलाकर धुंआ कर दें। नकदी फसलों में यथासंभव उत्तर दिशा एवं पश्चिम दिशा में विंडब्रेक (वायुरोधी नेट, जाल, कड़वी आदि) लगाएं। फसलों पर अत्यधिक पाले की स्थिति निर्मित होती दिखाई दे तो व्यवसायिक गंधक (सल्फ्यूरिक अम्ल) एक मिली प्रतिलीटर पानी के मान से घोल बनाकर छिड़काव करें। छिड़काव करते समय ध्यान रखें कि फसल पर फूल अवस्थान नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए वैज्ञानिकों एवं कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के अधिकारियों से सम्पर्क करें।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8hbbai