10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 August Ank Rashifal: इन लोगों के लिए शुभ है 15 अगस्त, इस जन्म तिथि वाले निवेश से पहले करें विचार

जन्म तिथि के अनुसार जानें 15 अगस्त मंगलवार स्वतंत्रता दिवस को किस्मत आपके साथ है या भाग्य आपके सामने चुनौती पेश करेंगा।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Aug 14, 2023

daily_numerology.jpg

आज का अंक राशिफल 3 अगस्त

मूलांक 1
मंगलवार 15 अगस्त 2023 का दिन ऐसे लोगों के लिए बेहद शुभ है, जिनका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, यानी जिनका मूलांक 1 है। इन तारीखों पर जन्मे लगों के अधिकार मंगलवार को बढ़ेंगे। आपका नेतृत्व मूल्यवान होगा। इस समय आपको सम्मान मिलेगा, आपको इसका आनंद लेना चाहिए। आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता है।


शुभ अंकः 15
शुभ रंगः गुलाबी

मूलांक 2
ऐसे लोग जिनका जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनके लिए 15 अगस्त मंगलवार का समय नए संबंध बनने का समय है। आज आपको जीवन को नए सिरे से देखना चाहिए और जल्द ही आप अपने जीवन में बदलाव पाएंगे। आज खुशियां आपके पास आएंगी, इसके लिए आपक कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।


शुभ अंकः 10
शुभ रंगः लाल


मूलांक 3
ऐसे लोग जिनका जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, यानी जिन लोगों का जन्मांक तीन है, ऐसे लोगों को 15 अगस्त भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने सलाहकार या पिता के साथ विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। हालांकि आज आपके आध्यात्मिक विश्वासों का परीक्षण किया जा सकता है। यह समय आपके लिए शानदार है। कानूनी मामले आज आपके पक्ष में रह सकते हैं।


शुभ अंकः 26
शुभ रंगः नीला


मूलांक 4
यदि आपकी बर्थ डेट 4, 13, 22 और 31 है यानी आपका मूलांक 4 है तो स्वतंत्रता दिवस आपके जीवन में प्यार लाएगा। प्रेम और गर्मजोशी के कारण आपका दिन खास होगा। आपको आज रोमांस और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। इस दिन अधिक काम करने से बचें और कुछ वक्त खुद के लिए निकालें। जिस धन का आप इंतजार कर रहे हैं वह आपको मिल सकता है।


शुभ अंकः 11
शुभ रंगः भूरा


मूलांक 5
ऐसे लोग जिनकी जन्म तिथि 5, 14, 23 है यानी जिनका मूलांक 5 है, उन लोगों को आज निवेश से जुड़े फैसले लेने के लिए गंभीरता से सोच विचार कर लेना चाहिए। इस समय आपको खुद की देखभाल का अभ्यास करना चाहिए और अपने उत्तरों के लिए आध्यात्मिक रास्तों का सहारा लेना चाहिए। स्वास्थ्य चिंताओं के कारण आप परेशान हैं, इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें।


शुभ अंकः 31
शुभ रंगः केसरिया

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 15 August: शनि की इस राशि के लिए बेहद कठिन समय, बिगड़ सकती है बात

मूलांक 6
ऐसे लोग जिनकी जन्म तिथि 6, 15, 24 तारीख है यानी जिनका मूलांक 6 है। ऐसे लोगों को स्वतंत्रता दिवस यानी मंगलवार 15 अगस्त को अधिक काम करने से बचना चाहिए। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं, लेकिन अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताया समय ऊर्जा का काम करेगा।


शुभ अंकः 19
शुभ रंगः नारंगी


मूलांक 7
यदि आपके जन्म की तारीख 7, 16 और 25 है यानी आपका जन्मांक 7 है तो 15 अगस्त को आपको अनावश्यक ऋण और धोखाधड़ी भरे सौदों से बचने का प्रयास करना होगा, इसके लिए कानूनी मामलों पर ध्यान दें। अपने साथी की चिंताओं के बारे में बात करने के लिए समय निकालें।


शुभ अंकः 29
शुभ रंगः सफेद


मूलांक 8
यदि आपका मूलांक 8 है यानी आपके जन्म की तारीख 8, 17 और 26 है तो आपको हाल में मिली सफलताओं का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। हालांकि इस समय आपको सावधान भी रहने की जरूरत है। 15 अगस्त को कुछ विशेष लक्ष्य आपको आकर्षित कर सकते हैं।


शुभ अंकः 19
शुभ रंगः बैंगनी


मूलांक 9
यदि आपका मूलांक 9 है यानी आपकी जन्म तिथि 9,18 और 27 है तो 15 अगस्त को आपको कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांक आत्मविश्वास से आप समस्याओं का समाधान करने में सफल होंगे। हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए आज आप पूरी तरह से तैयार रहेंगे।


शुभ अंकः 21
शुभ रंगः लाल